पैनल अधिवक्ताओं को दी गयी ट्रेनिंग

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : राजकीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय स्थित सभाकक्ष में पैनल अधिवक्ताओं का प्रशिक्षण आरंभ हुआ. कौशल विकास के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ मास्टर ट्रेनर सेवा निवृत्त एडीजे एन के लाल, पटना सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अनामिका, जिला विधिक सेवा […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : राजकीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय स्थित सभाकक्ष में पैनल अधिवक्ताओं का प्रशिक्षण आरंभ हुआ. कौशल विकास के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ मास्टर ट्रेनर सेवा निवृत्त एडीजे एन के लाल, पटना सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अनामिका, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह एवं सचिव हरी प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप जला कर की.

प्रशिक्षण के दौरान पैनल अधिवक्ताओं को महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी गयी ताकि वे अपने पक्षकार का पक्ष न्यायालय में रख सकें. विदित हो कि पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति पीड़ित एवं वंचित लोगों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से किया गया है. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य भी यही है कि पैनल अधिवक्ताओं को कानून की जानकारी दी जाय ताकि वे पूरी दृढ़ता के साथ पक्षकार का पक्ष रख सकें. प्रशिक्षण में पैनल अधिवक्ता योगेंद्र सिंह, ब्रजभूषण शर्मा, राम एकबाल राय, गोविंद राय, सहित अन्य पैनल अधिवक्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन