ट्रक ने दंपती को रौंदा, रेफर

Updated:
विज्ञापन

शहर के फिदाहुसैन मोड़ के समीप हुई घटना जहानाबाद : शहर के फिदाहुसैन मोड़ के समीप एनएच 83 पर शुक्रवार की रात करीब साढे़ आठ बजे हाइवा ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार एक दंपती को कुचल दिया. इस दुर्घटना में राजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी वीणा देवी बुरी तरह जख्मी हो गयीं. दोनों को आनन-फानन […]

विज्ञापन
शहर के फिदाहुसैन मोड़ के समीप हुई घटना
जहानाबाद : शहर के फिदाहुसैन मोड़ के समीप एनएच 83 पर शुक्रवार की रात करीब साढे़ आठ बजे हाइवा ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार एक दंपती को कुचल दिया. इस दुर्घटना में राजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी वीणा देवी बुरी तरह जख्मी हो गयीं. दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया .मरीजों की हालत गंभीर देखते हुए उक्त दंपती को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. महिला की हालत चिंताजनक है . उनका एक पैर बुरी तरह कुचल गया है. महिला के पति की भी हालत खराब है.
उक्त दंपती शहर के मदारपुर, उंटा मोहल्ले के निवासी हैं. राजेंद्र सिंह पावर टीलर के एजेंसी का काम करते हैं. घटना के संबंध में बताया गया है दंपती हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर जा रहे थे. जब वे फिदाहुसैन मोड़ के समीप एनएच से गुजर रहे थे उसी दौरान स्टेशन की ओर से तेज गति से आये हाइवा ट्रक रॉंग साइड में आकर बाइक को रौंदते हुए भाग निकला. इस दुर्घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.
बाइक चला रहे राजेंद्र सिंह और उस पर बैठी उनकी पत्नी वीणा देवी ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गयीं. हल्ला होने पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी. चालक ट्रक समेत फरार हो गया, जिसे पुलिस ने दरधा पुल के समीप पकड़ लिया. इधर लोगों ने जख्मी दंपती को एक टेंपो पर लाद कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेजा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन