शहरवासियों ने महसूस किये भूकंप के झटके, दिखा खौफ

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे शहरवासियों ने भूकंप के झटके महसूस किये. भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गये. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों के चेहरे खौफ देखने को मिला. बताया जाता है कि भूकंप का केंद्र भारत-म्यांमार सीमा पर है. […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे शहरवासियों ने भूकंप के झटके महसूस किये. भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गये. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों के चेहरे खौफ देखने को मिला. बताया जाता है कि भूकंप का केंद्र भारत-म्यांमार सीमा पर है.

जिसकी तीव्रता 6.8 मापी गयी है. भूकंप का केंद्र बिंदू जमीन से 125 किमी नीचे बताया जाता है. हालांकि जिले में भूकंप से कोई नुकसान की सूचना नहीं है. मालूम हो कि अप्रैल में 2015 में भी दो दिनों तक भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. जिसके बाद जिलेवासियों में खौफ व्याप्त हो गया था. बुधवार की शाम आयी भूकंप के झटके का एहसास होते ही लोग घरों से बाहर निकल पड़े.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन