बंदोबस्त जमीन पर निर्मित घर को तोड़ा

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : भेलावर ओपी के चैनपुर गांव में एक जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है. एक पक्ष के लोगों ने पुलिस की मिलीभगत से जमीन पर बनाये गये मकान को तोड़ देने का आरोप लगाया है. चैनपुर गांव के निवासी कमलदेव दास की पत्नी मीना देवी ने सरकारी बंदोबस्त की […]

विज्ञापन

जहानाबाद : भेलावर ओपी के चैनपुर गांव में एक जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है. एक पक्ष के लोगों ने पुलिस की मिलीभगत से जमीन पर बनाये गये मकान को तोड़ देने का आरोप लगाया है. चैनपुर गांव के निवासी कमलदेव दास की पत्नी मीना देवी ने सरकारी बंदोबस्त की गयी तीन डिसमिल जमीन पर बनाये गये मकान को तोड़ देने का आरोप लगा न्याय दिलाने की गुहार लगायी है.

चातर टोला चैनपुर गांव में खाता नंबर 270 और खेसरा नंबर 905 की तीन डिसमिल जमीन एसडीओ के द्वारा मिली थी. सरकार के द्वारा वर्ष 2013-14 में भूमि बंदोबस्ती परवाना उनके पास है. अंचल से जमीन की मालगुजारी रसीद भी निर्गत है. उक्त महिला का कहना है कि जमीन पर झोंपड़ीनुमा मकान बना कर वह अपने परिवार के साथ रह रही थी. घर के पीछे होमगार्ड के जवान अवधेश दास की जमीन है. जवान उसे कई वर्षों से हटने की चेतावनी दे रहा है. जबरन जमीन हथियाने की धमकी दी जाती थी. दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ था.

दोनों पक्षों के लोग जेल भी जा चुके हैं. गांव में पंचयती हो चुकी है. चार फुट रास्ते की जमीन देने के बाद वे लोग झोंपड़ी बना कर रह रहे थे. ऐसा कहते हुए मीना देवी ने पुलिस की सांठ-गांठ से पिछले शुक्रवार को अवधेश दास के द्वारा झोंपडीनुमा मकान उजाड़ देने का आरोप लगाया है. उधर, अवधेश दास का दावा है कि जमीन उनकी है. इस संबंध में भेलावर ओपी के प्रभारी मुकेश कुमार ने पुलिस पर लगाये गये आरोप को गलत कहा है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन