रामनवमी पर जुलूस व मेला वाले स्थानों पर बरतें पूरी सतर्कता
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शहरी व ग्रामीण इलाके में सघन गश्त चलाने का आदेश जहानाबाद नगर : रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है. पर्व के मौके पर सांप्रदायिक एवं उग्रवादी घटनाओं पर विशेष निगरानी रखते हुए सांप्रदायिक स्थिति उत्पन्न होने की आशंका पर सतर्कतामूलक कार्रवाई करने का आदेश […]
विज्ञापन
शहरी व ग्रामीण इलाके में सघन गश्त चलाने का आदेश
जहानाबाद नगर : रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है. पर्व के मौके पर सांप्रदायिक एवं उग्रवादी घटनाओं पर विशेष निगरानी रखते हुए सांप्रदायिक स्थिति उत्पन्न होने की आशंका पर सतर्कतामूलक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. जुलूस को निर्धारित मार्ग से जाने की अनुमति देने तथा जिले के प्रमुख स्थानों पर विधि -व्यवस्था संधारण के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.
वहीं प्रखंड स्तर पर बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाने रखने के लिए पूर्ण रुपेण उत्तरदायी होंगे़ संवेदनशील क्षेत्रों का वे स्वयं निरीक्षण कर शांति समिति का गठन करेंगे. साथ ही जनसेवक, पंचायत सेवक,चौकीदार एवं दफादारों की प्रतिनियुक्ति कर क्षेत्र में किसी प्रकार की घटना की सूचना प्राप्त होते ही उस पर त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेगें. जिला प्रशासन ने संयुक्त आदेश में स्पष्ट रूप से वर्णित किया है कि सरकार द्वारा पूर्ण मद्य निषेद्य लागु कर दिया गया है. अत: शराब का किसी भी प्रकार से सेवन वर्जित है.
इस आदेश का सख्ती से अनुपालन कराने को कहा गया है. विधि-व्यवस्था पर प्रभावकारी नियंत्रण के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जो अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत रहेगा. अपर समाहर्ता रमेश कुमार झा इसके वरीय प्रभार में रहेंगे. रामनवमी पर्व को देखते हुए अग्निशामक विभाग को स्पष्ट आदेश दिया गया है कि वे किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए तैयार रहें. वहीं स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिया गया है कि वे आवश्यक दवाओं के साथ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करायें. रामनवमी के मौके पर शहरी तथा ग्रामीण इलाके में सघन गश्त चलाने का आदेश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










