दुस्साहस. शहर में बैंक से रुपये लेकर जा रहे वृद्ध को लूटा

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक के आठ हजार उड़ाये , एक धराया भीड़ ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा रुपये लेकर भागनेवाले दूसरे उचक्के की तलाश औरंगाबाद का रहनेवाला है गिरफ्तार युवक जहानाबाद : शहर के अांबेडकर चौक के समीप गुरुवार को एक रिटायर्ड शिक्षक का थैला काट कर भाग रहे एक उचक्के को लोगों ने खदेड़ कर पिटाई […]

विज्ञापन

शिक्षक के आठ हजार उड़ाये , एक धराया

भीड़ ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा
रुपये लेकर भागनेवाले दूसरे उचक्के की तलाश
औरंगाबाद का रहनेवाला है गिरफ्तार युवक
जहानाबाद : शहर के अांबेडकर चौक के समीप गुरुवार को एक रिटायर्ड शिक्षक का थैला काट कर भाग रहे एक उचक्के को लोगों ने खदेड़ कर पिटाई की और पुलिस को सुपुर्द कर दिया. हालांकि इस घटना में उचक्का गिरोह का एक अन्य सदस्य शिक्षक के आठ हजार रुपये लेकर भागने में सफल हो गया. पकड़ा गया उचक्का विनय कुमार औरंगाबाद जिले के भखार गांव का निवासी बताता गया है. रुपये लेकर भाग निकलनेवाला अपराधी मो जावेद की पुलिस तलाश कर रही है.
बताया गया है कि किंजर (अरवल) थाना क्षेत्र के गनियारी गांव के निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जहानाबाद स्थित एसबीआइ की मुख्य शाखा से आठ हजार रुपये निकाल कर एलआइसी ऑफिस में जाने के लिए टेंपो पर सवार हुए. बैंक से ही दो उचक्के टेंपो पर बैठ गये और शिक्षक के झोले को ब्लेड से काट कर उसमें रखे रुपये निकाल लिये.
टेंपो पर सवार एक अन्य यात्री की उचक्के की हरकत पर नजर पड़ी और उसने हल्ला मचाया. दोनों उचक्के भागने लगे. लोगों की भीड़ ने विनय कुमार नामक उचक्के को पकड़ लिया. भीड़ ने पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी. उसे नगर थने को सौंप दिया गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. रुपये लेकर भागे उचक्के को पकड़ने के लिए पुलिस सजग है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन