नियमित व्यायाम और खान-पान स्वस्थ जीवन का आधार: एसडीएम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विश्व में 422 मिलियन लोग डायबिटीज से ग्रस्त हैं878?8 स्वास्थ्य शिविर में 210 मरीजों का किया गया इलाज जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त में दवाएं व एक्सरे सुविधा करायी गयी उपलब्ध नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन जहानाबाद नगर : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर होरिलगंज स्थित शांति डेंटल हॉस्पीटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का […]
विज्ञापन
विश्व में 422 मिलियन लोग डायबिटीज से ग्रस्त हैं878?8
स्वास्थ्य शिविर में 210 मरीजों का किया गया इलाज
जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त में दवाएं व एक्सरे सुविधा करायी
गयी उपलब्ध
नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन
जहानाबाद नगर : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर होरिलगंज स्थित शांति डेंटल हॉस्पीटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. डाॅ. गिरिजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ. नवल किशोर चौधरी ने दीप जला कर की. इस अवसर पर मरीजों का इलाज करते हुए एसडीएम ने नियमित व्यायाम और खान-पान पर जोर देते हुए कहा कि स्वास्थ्य जीवन का आधार है.
नियमित व्यायाम तथा उचित खान-पान से व्यक्ति स्वस्थ रहता है. विश्व स्वास्थ्य दिवस के थीम को ध्यान में रखते हुए वक्ताओं ने बीट डायबिटिज पर चर्चा करते हुए इससे बचने की सलाह दी. डाॅ. गिरिजेश कुमार ने डायबिटिज को बीमारियों का किंग बताया. वहीं डाॅ. अरविंंद कुमार ने इसे आंखों के लिए घातक बताया. डाॅ. के राजन का कहना था कि डायबिटिज में किसी भी प्रकार का ऑपरेशन नहीं किया जा सकता है. वहीं डा. अमरजीत ने बताया कि पूरे विश्व में 422 मिलियन लोग डायबिटिज से ग्रस्त हैं और प्रतिवर्ष 1.5 मिलियन लोगों की डायरेक्ट डायबिटिज के कारण मृत्यु होती है. स्वास्थ्य शिविर में 210 मरीजों का इलाज किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त में दवाएं व एक्सरे की सुविधा उपलब्ध करायी गयी. कार्यक्रम में इंदू कश्यप, विश्वनाथ प्रसाद, राजकिशोर शर्मा, गोपाल शर्मा आदि उपस्थित थे. इधर ज्ञान भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय नेहालपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस धूमधाम से मनाया गया. बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गयी तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहने की शपथ ली.
गिरा पारा, ऊमस बढ़ी
जहानाबाद. सूर्यदेव गुरुवार को कुछ सहमे नजर आये. तापमान में कमी आयी. हालांकि ऊमस कायम रही. गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग की मानें, तो एक-दो दिन ऐसे रहने के बाद तापमान फिर चढ़ेगा. अप्रैल की शुरुआत से ही पारा चढ़ने लगा था.
आसमान से आग बरसने लगी थी. लोग बेहाल हो गये थे. लेकिन, गुरुवार की सुबह से ही आसमान में बादलों ने दस्तक दे दी. हिमालय से आयी पछुआ हवाओं ने अपना असर दिखाया. नतीजा तापमान में 2 डिग्री की कमी दर्ज की गयी.
न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री था जो गुरुवार को 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि हिमालय से आयी पछुआ हवाओं के कारण मौसम कमजोर हुआ है. एक दो दिन ऐसे ही रहेगा. आनेवाले दिनों में गरमी फिर चरम पर पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










