ePaper

नक्सलियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मशीन को किया आग के हवाले

Updated at : 23 Feb 2016 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मशीन को किया आग के हवाले

जहानाबाद / पटना : जिले में नक्सलियों ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक जहानाबाद के कड़ौना ओपी के सेसवन गांव में नक्सलियों ने सोमवार रात को इस वारदात को अंजाम दिया है. कंपनी पटना-डोभी फोरलेन के निर्माण में लगी हुई है. मशीन पूरी तरह जल […]

विज्ञापन

जहानाबाद / पटना : जिले में नक्सलियों ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक जहानाबाद के कड़ौना ओपी के सेसवन गांव में नक्सलियों ने सोमवार रात को इस वारदात को अंजाम दिया है. कंपनी पटना-डोभी फोरलेन के निर्माण में लगी हुई है. मशीन पूरी तरह जल चुकी है. फोरलेन का निर्माण कार्य देख रही आईएलएफएस कंपनी के कर्चारियों का कहना है कि सोमवार देर रात कुछ हथियारबंद लोग कंपनी के साइट पर आये और सभी को बंदूक के निशाने पर ले लिया.

कर्मचारियों के मुताबिक हथियारबंद लोगों ने सबसे पहले पोकलेन मशीन को आग के हवाले किया उसके बाद वहां एक धमकी भरा पर्चा छोड़कर चले गये. घटना के बाद वहां पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. इससे पहले एक दिन नक्सलियों ने एक जेसीबी मशीन को जला दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन