गला रेत कर मजदूर की हत्या

Updated:
विज्ञापन

घटना. मचला बधार में मिला श्रमिक का शव, पुिलस कर रही जांच जहानाबाद : शनिवार रात को अपराधियों ने एक कामगार की गला रेत कर हत्या कर दी. मृतक मजदूर शहर से दैनिक मजदूरी कर वापस अपने घर कामदेव बिगहा जा रहा था. रास्ते में रोक कर अपराधियों नेगलाकाट कर मौत के घाट उतार दिया. […]

विज्ञापन
घटना. मचला बधार में मिला श्रमिक का शव, पुिलस कर रही जांच
जहानाबाद : शनिवार रात को अपराधियों ने एक कामगार की गला रेत कर हत्या कर दी. मृतक मजदूर शहर से दैनिक मजदूरी कर वापस अपने घर कामदेव बिगहा जा रहा था. रास्ते में रोक कर अपराधियों नेगलाकाट कर मौत के घाट उतार दिया. मृतक मोहन महतो (58 वर्ष) पिता बाबू राम महतो कामदेव बिगहा गांव का निवासी था.
बताया गया कि रविवार सुबह मचला बधार में उसका शव देखने के बाद ग्रामीणोंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव उठाया और जरूरी जानकारी जुटाने के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस के मुताबिक मजदूर की हत्या मचला बधार में कामदेव बिगहा गांव से 700 मीटर दक्षिण कोना बांध के समीप पुल-पुलिया के पास किसी धारदार हथियार से गला रेत कर की गयी है.
इधर, बधार में सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी मच गयी. लाश के समीप देखते-ही-देखते सैकड़ों लोगों इकट्ठा हो गये. शनिवार की रात हत्या किये जाने के बाद शव को फेंके जाने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी.
कामदेव बिगहा गांव के रहनेवाले मजदूर की हत्या किये जाने की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई, तो बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गये. ग्रामीणों ने बताया कि मोहन महतो शहर में लेबर का काम करता था. वह रोज काम निबटा कर सात-आठ बजे अपने घर लौटता था.
रविवार को भी शहर से काम समाप्त कर वापस अपने गांव जाने के दौरान अपराधियों ने मचला बधार में गला काट कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस पूरे मामले की तफतीश कर रही है. मजदूर की हत्या के बाद इस इलाके के कई लोगों से पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन