चौकीदारों को चकमा दे विचाराधीन बंदी फरार
जहानाबाद : रेलवे स्टेशन के समीप एनएच 83 पर शनिवार को दो पुलिस चौकीदारों को चकमा देकर एक विचाराधीन बंदी दिलीप मिस्त्री (25 वर्ष )फरार हो गया. काको थाना क्षेत्र के भेलावर ओपी अंतर्गत रसूला गांव के निवासी श्रीकांत मिस्त्री का वह पुत्र है. 27 अक्तूबर 2015 को दर्ज कांड संख्या 161/15 का वह (दिलीप) […]
जहानाबाद : रेलवे स्टेशन के समीप एनएच 83 पर शनिवार को दो पुलिस चौकीदारों को चकमा देकर एक विचाराधीन बंदी दिलीप मिस्त्री (25 वर्ष )फरार हो गया. काको थाना क्षेत्र के भेलावर ओपी अंतर्गत रसूला गांव के निवासी श्रीकांत मिस्त्री का वह पुत्र है. 27 अक्तूबर 2015 को दर्ज कांड संख्या 161/15 का वह (दिलीप) प्राथमिकी अभियुक्त है.
प्राप्त खबर के अनुसार शुक्रवार की शाम आरोपित दिलीप मिस्त्री को भेलावर ओपी प्र्रभारी मुकेश कुमार ने उसे उसके घर रसूला गांव से गिरफ्तार किया था. शनिवार को दो चौकीदारों की निगरानी में उसे जहानाबाद व्यवहार न्यायालय स्थित अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चतुर्थ श्री सुधीर सिन्हा के न्यायालय में पेशी की गयी थी. वहां से उसे काको स्थित मंडल कारा में ले जाया जा रहा था. बताया गया है कि हाथ में हथकड़ी लगा दो चौकीदारों ने उसे टेंपों पर बिठाया.
उसी दौरान अभियुक्त बंदी किसी तरह हथकड़ी अपने हाथ से निकाल लिया होगा और टेंपों में चुपचाप बैठा रहा. रेलवे स्टेशन के समीप चौकीदारों के साथ वह टेंपों से उतरा जब काको जेल जाने के लिए दूसरे टेंपों पर उसे ले जाया जा रहा था उसी दौरान एनएच 83 पर प्राथमिकी अभियुक्त दिलीप मिस्त्री चौकीदार को चकमा देकर फरार हो गया. चौकीदार और वहां इक्कठे लोग तमाशबीन बने रहे. अपने हाथ में रस्सा और हथकड़ी लिए चौकीदारों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन बंदी तेजी से भाग निकला. इस संबंध में जहानाबाद नगर थाने में चौकीदार के बयान पर एफआइआर दर्ज की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










