मोटरसाइकिल व कार में टक्कर, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

गंभीर हालत में किया गया रेफर बैरागीबाग स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुई घटना जहानाबाद सदर : जहानाबाद-घोसी मुख्य मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के बैरागीबाग स्थित पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल एवं कार में आमने -सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का प्राथमिक इलाज […]

विज्ञापन

गंभीर हालत में किया गया रेफर

बैरागीबाग स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुई घटना
जहानाबाद सदर : जहानाबाद-घोसी मुख्य मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के बैरागीबाग स्थित पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल एवं कार में आमने -सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का प्राथमिक इलाज सदर अस्पताल में कराये जाने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार घोसी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के अनुप लाल मोटरसाइकिल से अपने गांव से जहानाबाद-घोसी मुख्य मार्ग पर जा रहे थे.
नगर थाना क्षेत्र के बैरागीबाग पेट्रोल पंप के समीप विपरित दिशा से आ रही कार ने ठोकर मार दिया, जिसमें अनुप लाल गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कराने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. ठोकर मारने के बाद कार के चालक कार लेकर भागने में सफल रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन