नवादा विधायक की जल्द हो गिरफ्तारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एनडीए के घटक दलों ने आक्रोश मार्च निकाल जताया विरोध कहा, सूबे में हत्या, दुष्कर्म व अपहरण का बोलबाला नवादा (नगर) : बिहार में बढ़ते अपराध को रोकने में राज्य की सरकार फेल हो गयी है. महागंठबंधन के विधायक ही दुष्कर्म, लड़की के अपरहरण, छेड़खानी जैसे आरोपों में दोषी पाये जा रहे है. राज्य में […]
विज्ञापन
एनडीए के घटक दलों ने आक्रोश मार्च निकाल जताया विरोध
कहा, सूबे में हत्या, दुष्कर्म व अपहरण का बोलबाला
नवादा (नगर) : बिहार में बढ़ते अपराध को रोकने में राज्य की सरकार फेल हो गयी है. महागंठबंधन के विधायक ही दुष्कर्म, लड़की के अपरहरण, छेड़खानी जैसे आरोपों में दोषी पाये जा रहे है. राज्य में लूट, हत्या, दुष्कर्म का बोलबाला हो गया है. ये बातें हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने भाजपा के नेतृत्व में एनडीए घटक दलों द्वारा आयोजित आक्रोश मार्च में कहीं. मंगलवार
को नगर के विभिन्न सड़कों पर
बिहार में बढ़ते अपराध के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला गया. पार्टी कार्यालय से निकल कर थाना रोड, भगत सिंह चौक, प्रसाद बिगहा, मेन रोड, सोनार पट्टी रोड, स्टेशन रोड, अस्पताल रोड में होते हुए आक्रोश मार्च प्रजातंत्र चौक पहुंचा जहां यह सभा में तब्दील हो गया. सभा में हिसुआ विधायक ने कहा कि राज्य में जिस प्रकार से अपराध बढ़ा है,
यह जंगल राज टू की शुरुआत को दर्शाता है. वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी ने कहा कि 15 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म जैसे कुकर्म में महागंठबंधन के विधायक का नाम आना शर्मसार करने वाली घटना है. इस पर तत्काल गिरफ्तार करने की कार्रवाई होनी चाहिए. कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष प्रो विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में अब नेता भी सुरक्षित नहीं हैं. राजनैतिक हत्या का नया दौर शुरू हुआ है जो काफी विनाशकारी है. पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि एलजेपी नेता बृजनाथी सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा, सारण के भाजपा नेता केदार सिंह जैसे राजनैतिक दलों के बड़े नेताओं की हत्या बिहार में अपराधियों के बढ़े मनोबल को दर्शाता है.
पूर्व अध्यक्ष केदार सिंह ने कहा कि भाजपा आक्रोश मार्च के माध्यम से मांगों को जिला प्रशासन के सामने रख रही है. लोगों को इसके बारे में सोचने की जरूरत है. कार्यक्रम में रालोसपा के इंद्रदेव कुशवाहा, भाजपा वणिज्यिक मंच के डॉ विनय कुमार, शशि भूषण उर्फ बबलू ने भी संबोधित किया. मंच की देखरेख रामानुज कुमार कुमार ने की. सभा के बाद एनडीए नेताओं ने डीएम से मिलकर मांग पत्र सौंपा, जिसमें विशेश्वर ओझा, बृजनाथी सिंह, केदार सिंह, व्यवसायी इंजीनियर की हुई हत्या व दुष्कर्म के आरोपित नवादा के विधायक राजबल्लभ प्रसाद यादव की गिरफ्तारी की मांग की.
साथ ही नवादा विधायक द्वारा अनैतिक कार्यों से अपने व सगे संबंधियों के नाम पर बिहार के अलावे दूसरे राज्यों में अर्जित संपत्ति की जांच आर्थिक अपराध नियंत्रण शाखा द्वारा कराने की मांग की. कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार बबलू, सर्वजीत सांडिल्य, पंकज कुमार मुन्ना, अर्जुन राम, प्रमोद कुमार चुन्नु, प्रियरंजन श्रीनिवास, शैलेंद्र सिंह, रामपदारथ सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता प्रतिकार मार्च में शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










