सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला
जहानाबाद : भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के दिल्ली मुख्यालय पर विद्यार्थी परिषद द्वारा किये गये हमला एवं तोड़-फोड़ किये जाने तथा पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी को जान से मारने की धमकी दिये जाने की घटना के विरोध में सोमवार को सीपीएम के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से प्रतिरोध मार्च निकाल कर स्थानीय […]
जहानाबाद : भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के दिल्ली मुख्यालय पर विद्यार्थी परिषद द्वारा किये गये हमला एवं तोड़-फोड़ किये जाने तथा पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी को जान से मारने की धमकी दिये जाने की घटना के विरोध में सोमवार को सीपीएम के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से प्रतिरोध मार्च निकाल कर स्थानीय अस्पताल मोड़ पर पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. पुतला दहन के उपरांत कार्यक्रम सभा में तब्दील हो गयी,
जिसे संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा सीपीएम कार्यालय पर किया गया हमला आरएसएस एवं भाजपा के इशारे पर किया गया कायराना हमला है. इस हमले ने भाजपा का संप्रदायिक चेहरा उजागर कर दिया है. पार्टी इस हमले का कड़ा प्रतिवाद करती है तथा कड़ी निंदा करती है. वक्ताओं ने कहा कि देश का सर्वोच्च शिक्षण संस्थान जेएनयू में कुछ शरारती तत्वों द्वारा राष्ट्र विरोधी नारा का बहाना बना कर वामपंथ और प्रगतिशील तत्वों पर संघियों द्वारा किये जा रहे हमले केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ है. इन हमलों के खिलाफ हम सभी एकजूट होकर संघर्ष करेंगे.
पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व सीपीआइ एम के जिलासचिव दिनेश प्रसाद ने किया, जबकि कार्यक्रम को राम प्रसाद पासवान, सुरेंद्र मिस्त्री, संतोष कुमार, दिलीप कुमार समेत कई लोगों ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










