इधर पेड़ से लटकता मिला शव
बख्तियारपुर : पुलिस ने रेलवे स्टेडियम के समीप से एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया है. शव पेड़ से लटक रहा था. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह टहलने निकले लोगों की नजर इस पर पड़ी. नजदीक जाने पर लोगों ने देखा कि शव मफलर के साथ बैर की पेड़ से लटक रहा […]
बख्तियारपुर : पुलिस ने रेलवे स्टेडियम के समीप से एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया है. शव पेड़ से लटक रहा था. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह टहलने निकले लोगों की नजर इस पर पड़ी. नजदीक जाने पर लोगों ने देखा कि शव मफलर के साथ बैर की पेड़ से लटक रहा था. जबकि पेड़ के नीचे उसके दोनों चप्पल पड़े थे.
सूचना पर अवर निरीक्षक राजेश कुमार झा वहां पहुंचे तथा शव को नीचे उतारा. उन्होनें बताया कि मृतक पैंट और शर्ट पहने था तथा मफलर से गले में फंदा डाले पेड़ से लटक रहा था. इसकी खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गयी और देखते-ही-देखते भीड़ जमा हो गयी. कोई इसे आत्महत्या, तो कोई अन्यत्र हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाने की बात कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










