छात्रों ने की बौद्धिक विकास की अभिव्यक्ति

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : प्रभात खबर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2016 के लिए रविवार को शहर के एक परीक्षा केंद्र पर मेघावी छात्रों ने अपने बौद्धिक विकास की अभिव्यक्ति की. एरोड्राॅम स्थित प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल में एक पाली में आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में करीब छह सौ छात्र-छात्राएं शामिल हुए. गणित और विज्ञान विषय से पूछे गये प्रश्नों को […]

विज्ञापन

जहानाबाद : प्रभात खबर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2016 के लिए रविवार को शहर के एक परीक्षा केंद्र पर मेघावी छात्रों ने अपने बौद्धिक विकास की अभिव्यक्ति की. एरोड्राॅम स्थित प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल में एक पाली में आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में करीब छह सौ छात्र-छात्राएं शामिल हुए. गणित और विज्ञान विषय से पूछे गये प्रश्नों को हल करने में परीक्षार्थी पूरी तरह तल्लीन दिखे. 45 फीसदी उत्तीर्णांक वाले इस परीक्षा के सफल प्रतिभागियों को प्रभात खबर की पहल पर अपना कैरियर निखारने का मौका मिलेगा. दोपहर 12 से 2 बजे तक ली गयी परीक्षा में छात्रों से कुल 90 वैकल्पिक प्रश्न पूछे गये.

जिनमें सभी सवालों के मान बराबर रखे गये थे. सही जबाब के लिए तीन अंक प्रति प्रश्न और गलत उतर के लिए एक अंक काटे जाने का नियम रखा गया था. मार्गदर्शन इंस्टीच्यूट के इस प्रयास में 9वीं व 10वीं कक्षा से कुल चार सौ छात्रों का चयन किया जायेगा. उन्हें दो वर्षों तक पटना में रहकर नि:शुल्क आवासीय शिक्षा दी जायेगी. साथ ही 2100 रुपये से लेकर 21000 नकद व लैपटॉप-टैब आदि से भी पुरस्कृत किया जायेगा. परीक्षा के दौरान केंद्राधीक्षक सह स्कूल के निदेशक अभिराम शर्मा, शिक्षा निदेशक अमरेंद्र कुमार, मार्गदर्शन के मनोज कुमार समेत जिले की प्रभात खबर की टीम मौजूद रही.

बताया गया कि 9 वीं कक्षा के 313 और 10 वीं कक्षा के 264 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा का रिजल्ट एक पखवारे में ऑनलाइन व समाचार पत्र में प्रकाशित किया जायेगा. कंपीटिशन के प्लेटफॉर्म पर छात्रों को स्थापित करने के इस महती उद्देश्य में सही कैरियर का चयन, परीक्षा की तैयारी तथा शिक्षण की व्यवस्था संस्थान की ओर से की गयी है. बिहारी मेघा को पहचान दिलाने के इस आयोजन में हर छात्र प्रतियोगी भाव से सवालों को हल करने में जुटा था. स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए ली गयी परीक्षा में सभी उत्साह से लबरेज दिखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन