शिक्षा से ही समाज में होगा बदलाव : पूर्व विधायक

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद (सदर) : पूर्व विधायक अभिराम शर्मा ने कहा कि शिक्षा से ही समाज में बदलाव आयेगा तथा समाज व देश की तरक्की होगी. विद्यालय संचालक ईमानदारी के साथ बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके. घोसी रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप शांति निकेतन पब्लिक स्कूल का उद्घाटन करते […]

विज्ञापन

जहानाबाद (सदर) : पूर्व विधायक अभिराम शर्मा ने कहा कि शिक्षा से ही समाज में बदलाव आयेगा तथा समाज व देश की तरक्की होगी. विद्यालय संचालक ईमानदारी के साथ बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके. घोसी रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप शांति निकेतन पब्लिक स्कूल का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है. जरूरत इस बात की है कि बच्चों को ईमानदारी के साथ शिक्षा दी जाये.

उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है. जरूरत है इन प्रतिभावान बच्चों को सही मार्ग दिखाने तथा उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान करने की. इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव नयन उर्फ राजू ने भी अपनी बातें रखीं. इधर, कृष्णापुरी कॉलोनी में क्रॉनिकल एकेडमी का उद्घाटन एएनएस कॉलेज के उपप्राचार्य डाॅ ओमप्रकाश सिंह ने किया.

मां सरस्वती की वंदना कर डाॅ सिंह ने इस नवस्थापित संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जिले के युवाओं खास कर शिक्षार्थियों के लिए प्रेरक संस्थान बन कर उभरने की बात कही. उन्होंने कहा कि जिला ऐसे भी शिक्षण क्षेत्र में व्यापक और विस्तार पूर्ण पैठ रखता है.

लेकिन गरीब एवं मेहनती छात्र मार्ग दर्शन तथा उचित शिक्षण के अभाव में अपने उद्देश्यों से दूर रह जाते हैं. ऐसी स्थिति में यह संस्था छात्रों के लिए सुगम, सरल और लक्ष्य उन्मुख शिक्षण समर्पित कर देश में अपना परचम लहरायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन