तीन ईंट भट्ठे व एक पेट्रोल पंप पर हमले की थी योजना
जहानाबाद : रेलवे स्टेश्न के समीप देसी कारबाईन के साथ गिरफ्तार नक्सली टीपीसी संगठन के सदस्य हैं. बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जहानाबाद शहर में नक्सलियों का जुटान होनेवाला था. पटना से संगठन के एक सरगना और गया से गिरोह के अन्य सदस्य आनेवाले थे. जहानाबाद स्टेशन पर इकट्ठा होने के बाद तीन […]
जहानाबाद : रेलवे स्टेश्न के समीप देसी कारबाईन के साथ गिरफ्तार नक्सली टीपीसी संगठन के सदस्य हैं. बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जहानाबाद शहर में नक्सलियों का जुटान होनेवाला था.
पटना से संगठन के एक सरगना और गया से गिरोह के अन्य सदस्य आनेवाले थे. जहानाबाद स्टेशन पर इकट्ठा होने के बाद तीन ईंट भट्ठे व एक पेट्रोल पंप पर हमला कर वहां खड़ी गाड़ियों को जलाने की टीपीसी नक्सलियों की योजना थी, जिसे पुलिस प्रशासन ने विफल कर दिया. ऐन मौके पर संगठन के तीन सदस्यों को एक लोडेड देशी कारबाइन, तीन मोबाइल फोन, तीन कारतूस, लेवी वसूलने के लिए दिये जानेवाले परचे और 20 हजार रुपये के साथ पकड़ा गया है.
गिरफ्तार लोगों में औरंगाबाद जिले के गोह थाने के नीमा गांव निवासी चंद्रप्रकाश कुमार उर्फ गया लाल उर्फ मुकेश, गया जिले के कोच थानांतर्गत बीखनपुरा निवासी राजबल्लभ यादव और अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के मखमीलपुर गांव के मुकेश यादव है. इनकी निशानदेही पर गया जिले के मुफस्सिल थाने के महावीर स्थान के निवासी और ईंट भट्ठा संचालक संजय कुमार सिंह की गिरफ्तारी हुई है.
जहानाबाद के एसपी आदित्य कुमार ने शुक्रवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली जहानाबाद स्टेशन के समीप हथियार के साथ इकट्ठा होकर बड़ी घटना को अंजाम देनेवाले हैं. बुधवार की रात उन्होंने जहानाबाद के एएसपी अभियान अनिल कुमार सिंह, अरवल के एएसपी अभियान और एसएसबी के एक अधिकारी के नेतृत्व में अलग -अलग टीमों का गठन किया और बड़ी उपलब्धि हासिल की.
सर्विलांस पर थे नक्सली : टीम में शामिल पुलिस अफसरों ने टेक्नीकल सर्विलांस और उपलब्ध सूचना के आलोक में स्टेशन इलाके की चौतरफा घेराबंदी की . स्टेशन के निकास द्वार के समीप एनएच 83 पर जब संदिग्ध नक्सलियों से पुछताछ की गयी तो तीन युवक भागने लगे जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया . तीनों के पास से हथियार नक्सली पर्चे, गोलियां , मोबाइल फोन व रुपये जब्त हुए .
तीन ईंट भट्ठे व एक पेट्रोल पंप पर हमले की थी योजना : एसपी ने जानकारी दी कि नक्सलियों के द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना थी . जहानाबाद के कसवां ,चैनपुरा और अरवल में संचालित ईंट भट्ठे और जहानाबाद -अरवल रोड में वभना -सिकरिया के समीप संचालित पेट्रोल पंप पर हमला करने की उनकी योजना थी .वहां खड़े वाहन जलाकर दहशत व दबदबा करना उद्धेश्य था .
दो साल से सक्रिय हैं टीपीसी संगठन : जहानाबाद , गया , अरवल एवं पटना जिले के दक्षिण भाग (मसौढ़ी क्षेत्र)में विगत दो साल से यह नक्सली संगठन सक्रिय है . ईंट भट्ठा और पेट्रोल पंप के संचालकों और ठेकेदारों से बतौर लेवी रंगदारी वसूलना इसका मुख्य काम है . जो भट्ठा संचालक पैसे नही देते हैं उनके मजदूरों को मारपीट कर भगा देता था. जहानाबाद,काको , बेलागंज (गया)और करपी (अरवल)थाना क्षेत्र में घटित छह कांडो में इनकी संलिप्तता उजागर हुई है .
पटना में पकड़ा गया सरगना शंकर : एसपी ने जानकारी दी कि निशानदेही पर उन्होने पटना पुलिस से सम्पर्क किया और त्वरित कार्रवाई करते हुये सरगना शंकर को पटना स्थित उसके एक ठिकाने से गिरफ्तार किया गया . गया जिले के कोच थाना क्षेत्र में भी छापेमारी कर संगठन का नक्सली पर्चा जब्त किया गया है.
50 लाख रुपये की कर चुका है वसूली : इस संगठन के सदस्य अबतक 50 लाख रुपये की बतौर रंगदारी वसूल कर चुका है. गिरफ्तार नक्सलियों ने इसे स्वीकार किया है .
जहानाबाद के भट्ठा संचालकों से नौ लाख रुपये वसूल किये गये हैं . गिरोह का एक सरगना शंकर यादव व इनके सहयोगी भट्ठा संचालकों को फोन पर फरमान जारी करते थे .
जहानाबाद के टेहटा के समीप संचालित ए-वन भट्ठा के एक पार्टनर संजय कुमार सिंह , उनके साला और मुंशी के पास रूपये जमा किये जाते थे .
लेवी के पैसे में से 20 प्रतिशत हिस्सा संजय सिंह रखता था . स्टेशन से गिरफ्तार नक्सलियों के द्वारा उगले गये राज के बाद पुलिस ने ए-वन नामक भट्ठा संचालक संजय सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार किया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










