करेंट से मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : परसबिगहा थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव से उत्तर पीजी रोड के समीप टूट कर गिरे बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक शशिरंजन उर्फ बीहड़ (35वर्ष) शीतलगढ़ गांव का निवासी था. वह राज मजदूर का काम करने के लिए गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे जहानाबाद […]

विज्ञापन

जहानाबाद : परसबिगहा थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव से उत्तर पीजी रोड के समीप टूट कर गिरे बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक शशिरंजन उर्फ बीहड़ (35वर्ष) शीतलगढ़ गांव का निवासी था. वह राज मजदूर का काम करने के लिए गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे जहानाबाद आ रहा था कि 11 हजार केवीए के टूटे तार की चपेट में आ गया. उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

इसके विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया. करीब तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारी बिजली कंपनी के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा कार्रवाई करने और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. पटना-गया एनएच 83 को नौरू गांव के समीप किये गये जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बड़ी संख्या में यात्री फंसे रहे.

एक सप्ताह से गिरा हुआ था तार
ग्रामीणों के अनुसार 11 हजार केवीए का केबल चार दिनों से टूट कर गिरा हुआ था. उसमें बिजली प्रवाहित हो रही थी. इसकी सूचना बिजली कंपनी को दी गयी थी, लेकिन सुधार नहीं हुआ. पुन: बुधवार की शाम कई ग्रामीण गिरे तार को ठीक कराने के लिए कंपनी के जहानाबाद स्थित कार्यालय में सूचना देने आये थे. ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों ने उनकी सूचना को गंभीरता से नहीं लिया और उलटे गिरफ्तार करवाने की धमकी देकर भगा दिया. उस वक्त बिजली कार्यालय में हंगामा भी मचा था और अंतत: एक मजदूर असमय काल के गाल में समा गया.
सहायता राशि का दिया गया चेक : घटना की सूचना पाकर जहानाबाद के एसडीएम डाॅ नवल किशोर चौधरी और एसडीपीओ अशफाक अंसारी जाम स्थल पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाया. ग्रामीणों ने अधिकारियों को पूरी स्थिति से अवगत कराया. बातचीत के बाद मृतक के आश्रित को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक और कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत नकद तीन हजार रुपये दिये गये.
तब शव को पोस्टमार्टम के लिए तीन घंटे बाद उठाया गया और फिर आवागमन सामान्य हुआ. इस संबंध में परसबिगहा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एसडीएम ने बताया कि सड़क जाम किये जाने के मामले में एफआइआर दर्ज कर चिह्नित लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन