एटीएम असुरक्षित, पीछे पड़े गैंगस्टर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एसपी ने कहा- जल्द होगा खुलासा, पकड़े जायेंगे अपराधी जहानाबाद के अलावा नालंदा व अन्य जिले से जुड़े हो सकते हैं शातिरों के तार पांच घटनाओं के बावजूद सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था नहीं जहानाबाद : बैंकों की एटीएम पर अपराधियों की बुरी नजर का आलम यह है कि वे एक पर एक एटीएम लूटने-खंगालने में […]
विज्ञापन
एसपी ने कहा- जल्द होगा खुलासा, पकड़े जायेंगे अपराधी
जहानाबाद के अलावा नालंदा व अन्य जिले से जुड़े हो सकते हैं शातिरों के तार
पांच घटनाओं के बावजूद सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था नहीं
जहानाबाद : बैंकों की एटीएम पर अपराधियों की बुरी नजर का आलम यह है कि वे एक पर एक एटीएम लूटने-खंगालने में लगे हैं. लेकिन, पुलिस प्रशासन की तमाम चुस्ती धरी की धरी रह जा रही है. कहीं सुरक्षा मानकों की अनदेखी, तो कई एटीएम बिना मुक्कमल सेफ गार्ड के चल रहे हैं. घटनाएं होने के बाद भी सुरक्षा के मामले में सुधार नहीं हो रहा है.
तमाम एहतियात पर भारी पड़ रही एटीएम लुटेरों की शातिरगिरी जिले से इतर दूसरे ठिकानों से संचालित होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है. ताजा घटनाक्रम में एटीएम लुटेरे जिस तरह हाटी से एसबीआइ का एटीएम उखाड़ कर ले गये वह किसी बड़े गैंग के सक्रिय होने को प्रमाणित कर रहा है. एसपी आदित्य कुमार ने मामले का जल्द ही खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी करने की बात कही है.
ऐसे में जिले में शहरी और ग्रामीण इलाके में संचालित 61 एटीएम को असुरक्षित माहौल से उबारना बड़ी चुनौती बन गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










