देसी कारबाइन के साथ दो नक्सली धराये
जहानाबाद : स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर से पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया. उसके पास से एक देसी कारबाइन जब्त किया गया है. बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की दो नक्सली जहानाबाद स्टेशन परिसर में हथियार के साथ घूम रहे हैं. सुचना पाते ही एसपी आदित्य कुमार के द्वारा एक विशेष […]
जहानाबाद : स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर से पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया. उसके पास से एक देसी कारबाइन जब्त किया गया है. बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की दो नक्सली जहानाबाद स्टेशन परिसर में हथियार के साथ घूम रहे हैं. सुचना पाते ही एसपी आदित्य कुमार के द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया .सादे लिबास में पुलिसकर्मियों ने स्टेशन परिसर की चौतरफा घेराबंदी की और बोरा लिए दो युवकों को धर-दबोचा.
बोरे में अनाज के भीतर कारबाइन छूपाकर रखा गया था. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं की गयी है. सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गये दोनों युवक नक्सली हैं. जो भाकपा माओवादी संगठन से अलग होकर एक अलग संगठन बनाया था और ठेकेदारों एवं भट्ठा मालिकों से लेवी वसूलने का काम किया करता था. उसे पुलिस पुछ-ताछ कर रही है. उसकी निशानदेही पर जहानाबाद के नक्सल प्रभावित इलाकों के अलावा अरवल और पटना जिले में भी छापेमारी किये जाने की सूचना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










