बैंक का अधिकारी बता कर 70 हजार उड़ाये
जहानाबाद : ऑनलाइन ठगी के एक मामले में घोसी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के खाते से 70 हजार रुपये अपराधियों ने उड़ा लिए. इलाके के गोड़सर गांव के अवधेश शर्मा को मोबाइल पर फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बता कर पहले उनसे एटीएम कार्ड का नंबर मांगा गया. बाद में पिन नंबर लेकर […]
जहानाबाद : ऑनलाइन ठगी के एक मामले में घोसी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के खाते से 70 हजार रुपये अपराधियों ने उड़ा लिए. इलाके के गोड़सर गांव के अवधेश शर्मा को मोबाइल पर फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बता कर पहले उनसे एटीएम कार्ड का नंबर मांगा गया. बाद में पिन नंबर लेकर उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 70 हजार रुपये की निकासी कर ली. पीड़ित ने घोसी थाने में शिकायत दर्ज करायी है. बताया गया कि उनके खाते से ऑनलाइन शॉपिंग की गयी है.
सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. पीड़ित का कहना है कि बुधवार को उनके मोबाइल पर कॉल आया, धोखाधड़ी करनेवाले ने उनसे व्यक्तिगत पूछताछ के क्रम में खुद को बैंक अधिकारी बताया और एटीएम से जुड़ी जानकारी मांगी. एटीएम के बारे में बताने के बाद उनके मोबाइल पर खाते से 70 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज मिला. तब उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










