21 से 25 फरवरी तक चलेगा पोलियो चक्र
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद,नगर : जिले में आगामी 21 से 25 फरवरी तक पोलियो चक्र का आयोजन किया जायेगा . इस अभियान की सफलता को लेकर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाॅ बीएन शर्मा की अध्यक्षता में शहरी क्षेत्र के सुपरवाइजर एवं टास्क फोर्स की बैठक हुई . सदर अस्पताल में आयोजित बैठक में ड्रॉप आउट को शू्न्य पर लाने […]
विज्ञापन
जहानाबाद,नगर : जिले में आगामी 21 से 25 फरवरी तक पोलियो चक्र का आयोजन किया जायेगा . इस अभियान की सफलता को लेकर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाॅ बीएन शर्मा की अध्यक्षता में शहरी क्षेत्र के सुपरवाइजर एवं टास्क फोर्स की बैठक हुई . सदर अस्पताल में आयोजित बैठक में ड्रॉप आउट को शू्न्य पर लाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी तथा इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया .
डीआइओ ने अभियान की सफलता को लेकर उठाये जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी देते हुए बताया कि शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाये ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके . बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी उर्वशी ने कहा कि कोई बच्चा छुट न जाये इसके लिए सभी सेविकाएं अपने पोषक क्षेत्र में बिंदी निशान लगाएं तथा जन्म से पांच वर्ष के बच्चों को लिस्ट बनाएं .
महिला पर्यवेक्षिका इस कार्य को सुनिश्चित करायेगें . सीडीपीओ ने कहा कि प्रत्येक टीम में सेविका कार्य करेंगी तथा बच्चों की लिस्ट तैयार कर उसे परियोजना कार्यालय को उपलब्ध करायेंगी . बैठक में युनिसेफ के बीएमसी अविनाश कुमार , डब्लूएचओ के एफएम शैलेश कुमार , कई महिला पर्यवेक्षिका एवं टास्क फोर्स से जुड़े लोग उपस्थित थे . बैठक के उपरांत डीआइओ ने बताया कि 10 फरवरी को स्थानीय आदर्श मध्य विद्यालय उंटा में अलबेंडाजोल की दवा बच्चों को खिलायी जायेगी. इसका उद्घाटन जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










