पुल के समीप से बालू उठाव होने से पुल पर खतरे की आशंका
घोसी (जहानाबाद) : विकास के नाम पर फल्गु नदी के बालू का इतना दोहन हुआ कि अब यह सुकियावां से लेकर सरमा में मृतप्राय हो चुकी है. इतना ही नहीं फल्गु नदी पर बने पुल में भी दरारें आने लगी है. इस सिलसिले में हुलासगंज प्रखंड के पूर्व प्रमुख देवेंद्र नाथ शर्मा, राजेश शर्मा, श्याम […]
घोसी (जहानाबाद) : विकास के नाम पर फल्गु नदी के बालू का इतना दोहन हुआ कि अब यह सुकियावां से लेकर सरमा में मृतप्राय हो चुकी है. इतना ही नहीं फल्गु नदी पर बने पुल में भी दरारें आने लगी है. इस सिलसिले में हुलासगंज प्रखंड के पूर्व प्रमुख देवेंद्र नाथ शर्मा, राजेश शर्मा, श्याम नंदन शर्मा समेत कई लोगों ने बताया कि बालू उठाव की वजह से नदी इतनी गहरी हो गयी कि इसके किनारे पटवन करने पर पानी का स्तर नीचे जाने की आशंका है.
वहीं पुल के पाया के समीप से बालू उठाव करने से पुल पर भी खतरे की आशंका है. छठ पर्व में गड्ढा खोदकर पानी जमा किया गया. इस सिलसिले में कई ग्रामीणों ने बताया कि चैतीछठ में जेसीबी या फिर फउरा से नदी में गड्ढा खोदकर पानी जमा करने के बाद ही छठ व्रतियों को पूजा करना पड़ा . बालू उठाव के वजह से नदी गहरी हो गयी और जहां तहां नदी में झलास उग गया है. जो जंगली सुअर व नीलगायों का बसेरा बना हुआ है. जंगली सुअर एवं नीलगाय से तटवर्ती गांवों में किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










