30 लाभुकों में भू-अधिग्रहण राशि का हुआ वितरण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : नगर भवन में शिविर लगाकर लाभूक किसानों के बीच भूमि-अधिग्रहण राशि का वितरण किया गया. भू-अर्जन पदाधिकारी औरंगाबाद अमित कुमार के नेतृत्व में सिंचाई विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया था. शिविर में जहानाबाद, रतनी-फरीदपुर,कुर्था, करपी तथा मसौढ़ी प्रखंड के किसानों ने भाग लिया. शिविर में पांच किसानों के बीच भू-अधिग्रहण […]
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : नगर भवन में शिविर लगाकर लाभूक किसानों के बीच भूमि-अधिग्रहण राशि का वितरण किया गया. भू-अर्जन पदाधिकारी औरंगाबाद अमित कुमार के नेतृत्व में सिंचाई विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया था. शिविर में जहानाबाद, रतनी-फरीदपुर,कुर्था, करपी तथा मसौढ़ी प्रखंड के किसानों ने भाग लिया. शिविर में पांच किसानों के बीच भू-अधिग्रहण के लिए मुआवजा राशि का चेक वितरित किया गया. जबकि 25 अन्य किसानों की जमीन के कागजात व बैंक पासबुक की छायाप्रति ली गयी. इन किसानों को आरटीजीएस के माध्यम से राशि उनके खाते में भेजी जायेगी. शिविर में शामिल अन्य दर्जनों किसानों के कागजात लिए गये .
इन कागजात की जांच के बाद ही यह निर्णय लिया जायेगा की उन्हें भू-अर्जन के लिए मुआवजा राशि देना है या नहीं . शिविर के संबंध में भू-अर्जन पदाधिकारी औरंगाबाद अमित कुमार ने बताया कि पुनपुन नदी से निकलने वाला किंजर वितरनी तथा पुनपुन शाखा नहर निर्माण के लिए 966 एकड जमीन का अधिग्रहण किया गया है.
जमीन अरवल जिले के कुर्था, करपी, जहानाबाद जिले के रतनी -फरीदपुर तथा जहानाबाद एवं पटना जिले के मसौढ़ी प्रखंड में अधिग्रहण किया गया है. जिन किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है. उनके बीच मुआवजा राशि का वितरण करने हेतु शिविर लगाया गया है. संबंधित प्रखंडों से सैकडों की संख्या में किसान आये हुए थे . लेकिन अधिकांश किसानों के कागजात अधूरे थे. उन किसानों को कागजात तैयार करने को कहा गया.
जबकि 30 लाभूक किसानों के बीच मुआवजा राशि का वितरण किया गया है. शिविर में सिंचाई विभाग गया तथा गोह के अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










