विद्यालय शिक्षा समिति को सशक्त बनाएं

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : विद्यालय शिक्षा समिति सशक्तिकरण यात्रा के तहत बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन वार्ड पार्षद जैनब खातून ने किया. कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश कुमार ने विद्यालय शिक्षा समिति को सशक्त बनाने का आह्वान किया . बिहार बाल आवाज मंच द्वारा […]

विज्ञापन
जहानाबाद नगर : विद्यालय शिक्षा समिति सशक्तिकरण यात्रा के तहत बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन वार्ड पार्षद जैनब खातून ने किया. कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश कुमार ने विद्यालय शिक्षा समिति को सशक्त बनाने का आह्वान किया .
बिहार बाल आवाज मंच द्वारा बच्चों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए आयोजित इस सशक्तिकरण यात्रा के तहत शिक्षा समिति को सशक्त बनाने पर बल दिया जायेगा. बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार कानून में संशोधन करते हुए विद्यालय शिक्षा समिति के गठन एवं कार्य तथा दायित्व को परिभाषित किया गया है. लेकिन धरातल पर गठित शिक्षा समिति के संबंध में समुदाय के लोग नहीं जान पाते हैं . सदस्यों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं किया जाता है, जिसके कारण शिक्षा समिति सशक्त नहीं हो पाता है.
समिति के सदस्यों को विद्यालय द्वारा बैठक की सूचना नहीं दी जाती है. विद्यालय विकास योजना का निर्माण नहीं होता है. जिन उद्देश्यों के लिए समिति का गठन किया जाता है वह उद्देश्य से भटका रहता है. जब तक विद्यालय शिक्षा समिति को सशक्त नहीं किया जाता है विद्यालय का संचालन सशक्त नहीं हो पायेगा. कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय शिक्षा समिति का गठन केवल विद्यालय के मूल्यांकन एवं अणुश्रवण के लिए नहीं किया गया है.
बल्कि विद्यालय के पूर्ण विकास का यह आधार स्तंभ है तथा विद्यालय को समाज परिवर्तन के केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित करना मुख्य ध्येय है. कार्यशाला में सैकड़ों की संख्या में शिक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन