आज सुगांव में पुण्यतिथि समारोह में शिरकत करेंगे सीएम

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बढ़ी चौकसी मंत्री एवं डीएम, एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा अधिकारियों को निर्धारित समय से नियत स्थान पर तैनात रहने को कहा गया जहानाबाद : मखदुमपुर प्रखंड के सुगांव में शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. गुरुवार को कड़ौना […]

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बढ़ी चौकसी

मंत्री एवं डीएम, एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
अधिकारियों को निर्धारित समय से नियत स्थान पर तैनात रहने को कहा गया
जहानाबाद : मखदुमपुर प्रखंड के सुगांव में शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. गुरुवार को कड़ौना ओपी से लेकर मखदुमपुर थाना क्षेत्र की सीमा तक एनएच 83 पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. एसएसबी के जवानों को पूरी मुश्तैदी के साथ चेकिंग अभियान में लगाया गया है. बता दें कि सुगांव सूबे के पीएचइडी व कानून मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा का पैतृक गांव है.
पांच फरवरी को मंत्री के पिता स्व सुखदेव प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि है. पुण्यतिथि समारोह में मुख्यमंत्री शिरकत करनेवाले हैं. सीएम के आगमन को लेकर एनएच पर तो चौकसी बरती ही जा रही है, जिले के ग्रामीण पथों पर भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को देर रात तक वाहनों की चेकिंग की गयी. शुक्रवार को भी जवानों को ड‍्यूटी पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है. चेकिंग अभियान में कड़ौना ओपी के समीप चार बाइकों को जब्त किया गया है. परिवहन नियम का उल्लंघन करने के आरोप में बाइक जब्त कर चालकों से जुर्माना लिया गया. इधर, जहानाबाद शहर में एसएसबी के इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग की गयी.
नाका नंबर एक, अस्पताल मोड़ के समीप चेकिंग अभियान में एक दर्जन मोटरसाइकिलें जब्त की गयीं. टेहटा ओपी और मखदुमपुर बाजार के अलावा काको और शकुराबाद थाना क्षेत्रों में भी बाइकों की डिक्की की जांच की गयी. काको प्रतिनिधि के अनुसार, पुलिस कप्तान आदित्य कुमार के निर्देश पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने तथा अपराधियों की धर-पकड़ के लिए काको तथा पाली थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया.
इस दौरान पुलिस ने मार्ग से गुजर रहे बाइकों की डिक्की तथा कागजात की जांच की. हालांकि इस दौरान पुलिस की नजर विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों पर रही. इस दौरान पुलिस को कोई आपतिजनक सामान बरामद तो नहीं हुआ, परंतु कई बाइक सवार बिना हेलमेट, बिना वैध कागजात तथा ट्रिपल लोडिंग कर वाहन चलाते पकड़े गये.
मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि सभा को करेंगे संबोधित:जिले के मखदुमपुर अंतर्गत सुगांव खेल मैदान में शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री स्व सुखदेव प्रसाद वर्मा की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है. श्रद्धांजलि सभा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुगांव खेल मैदान में कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम स्थल का लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं विधि मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने जायजा लिया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये.
वहीं, जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. डीएम ने अधिकारियों से कहा कि वे नियत समय से अपने निर्धारित स्थल पर तैनात रहें. वहीं, एसपी ने पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से चौकस रहने तथा छोटी-छोटी बातों को भी गंभीरता से लेने का निर्देश दिया. डीएम, एसपी ने पूरे ग्राउंड का मुआयना किया.
वे प्रवेशद्वार से लेकर डी एरिया, हेलीपैड तथा मंच का भी बारीकी से मुआयना किया. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी के अलावा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. श्रद्धांजलि सभा में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पशुपालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह, सहकारिता मंत्री आलोक मेहता, जिला प्रभारी मंत्री जयकुमार सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री शैलेश कुमार के अलावा कई विधायक, पूर्व विधायक शामिल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी करेंगे, जबकि विधि मंत्री कृष्णनंदन वर्मा द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन