प्रतिमा स्थापना दिवस पर 48 घंटे का अखंड कीर्तन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दरधा-यमुना के संगम पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई जलभरी जहानाबाद, नगर : शहर के ऊंटा स्थित प्राचीन देवी मंदिर में श्री माता अन्नपूर्णा एवं लक्ष्मी नारायण की प्रतिमा स्थापना के द्वितीय वर्षगांठ पर अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है. अखंड-कीर्तन को लेकर बुधवार को जलभरी का कार्य संपन्न हुआ. जलभरी के लिए मंदिर […]
विज्ञापन
दरधा-यमुना के संगम पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई जलभरी
जहानाबाद, नगर : शहर के ऊंटा स्थित प्राचीन देवी मंदिर में श्री माता अन्नपूर्णा एवं लक्ष्मी नारायण की प्रतिमा स्थापना के द्वितीय वर्षगांठ पर अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है. अखंड-कीर्तन को लेकर बुधवार को जलभरी का कार्य संपन्न हुआ. जलभरी के लिए मंदिर प्रागंण से बैंड-बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गयी.
कलशयात्रा में गेरुआ वस्त्र धारण किये 51 महिलाएं सिर पर कलश धारण किये थीं. देवी गीत गाते तथा माता का जयकारा लगाते श्रद्धालु भक्त मुख्य मार्ग से होते हुए गोरक्षणी स्थित दरधा-यमुना के संगम तट पर पहुंचे. जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी कार्य संपन्न हुआ. जलभरी के बाद श्रद्धालु भक्त मंदिर परिसर पहुंचे तथा यज्ञ स्थल पर जल से भरे पात्र को रखा. प्राचीन देवी मंदिर के पुजारी राकेश पांडेय के नेतृत्व में कलश यात्रा का आयोजन किया गया था.
पुजारी ने बताया कि चार से छह फरवरी तक 48 घंटे का अखंड-कीर्तन का आयोजन होगा. सात फरवरी को भंडारे का आयोजन किया जायेगा. देवी मंदिर में हर वर्ष अखंड कीर्तन समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं. इधर मंदिर प्रागंण में अखंड कीर्तन की तैयारी शुरू होने से आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










