धमकी से भयभीत शिक्षक ने लगायी प्राणरक्षा की गुहार

Updated:
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवेदन देकर मांगी सुरक्षा काको के धरहरा मिडिल स्कूल में पदस्थापित हैं टीचर जहानाबाद : काको प्रखंड क्षेत्र के धरहरा गांव स्थित उत्क्रमित मिडिल स्कूल में पदस्थापित शिक्षक (स्नातक कला) सत्येंद्र कुमार शर्मा ने गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अभद्र व्यवहार करने और जान से मार देने की धमकी […]

विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवेदन देकर मांगी सुरक्षा

काको के धरहरा मिडिल स्कूल में पदस्थापित हैं टीचर
जहानाबाद : काको प्रखंड क्षेत्र के धरहरा गांव स्थित उत्क्रमित मिडिल स्कूल में पदस्थापित शिक्षक (स्नातक कला) सत्येंद्र कुमार शर्मा ने गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अभद्र व्यवहार करने और जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया है. धमकी से भयभीत शिक्षक ने इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है.
अधिकारियों को दिए गए आवेदन में शिक्षक ने कहा है कि मंगलवार को (2 फरवरी) जब वे स्कूल में डयूटी कर रहे थे उसी दौरन अपराह्न करीब पौने दो बजे धरहरा निवासी विजेंद्र यादव आए और जाति सूचक व अश्लील शब्द बोलते हुए स्कूल छोड़कर भाग जाने की धमकी दी.
स्कूल से नहीं भागने पर जान से मार देने की धमकी दी. शिक्षक का कहना है कि इस घटना की सत्यता की जांच छात्र-छात्राओं से पूछकर की जा सकती है. यह भी कहा कि इसके पहले भी विजेंद्र यादव ने कई बार प्रताड़ित किया था. इस बार जान मारने की धमकी से शिक्षक काफी डरे-सहमे हैं और आशंका व्यक्त किया है कि ऐसी स्थिति में उनका जीवन सुरक्षित नहीं है. शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा उन्होंने इस संबंध में समुचित कार्रवाई करने और सुरक्षा की व्यवस्था कराने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन