Jehanabad : राष्ट्रीय 58वीं सिनियर नेशनल खो-खो चयन प्रतियोगिता आज

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू के निर्देशानुसार राष्ट्रीय 58वीं सिनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता 2026 का आयोजन काजीपेट, तेलंगाना में किया जायेगा.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर

. खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू के निर्देशानुसार राष्ट्रीय 58वीं सिनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता 2026 का आयोजन काजीपेट, तेलंगाना में किया जायेगा. इस प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम का गठन राज्य स्तरीय सिनियर खो-खो प्रतियोगिता के आधार पर किया जायेगा, जिसका आयोजन 8 एवं 9 जनवरी को लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा में होगा. राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों के आधार पर बिहार की पुरुष एवं महिला टीम का गठन किया जायेगा. इसमें वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने भारतीय खो-खो महासंघ से अपना पंजीकरण करा लिया हो. इसी क्रम में 58वीं सिनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने के लिए जहानाबाद जिले के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के चयन हेतु 5 जनवरी को अपराह्न 2 बजे खेल भवन में जिला चयन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. इसमें सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ क्लबों से जुड़े खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. चयन प्रतियोगिता में केवल जहानाबाद जिले के खिलाड़ी ही भाग लेने के पात्र होंगे. चयन के समय खिलाड़ियों को आधार कार्ड एवं चार पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा. इसकी जानकारी जिला खो-खो संघ के सचिव कौशल किशोर ने दी. इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अभिराम सिंह, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, संयुक्त सचिव अजित कुमार, बिट्टू, सदस्य रितेश, गोल्डन, उत्तम एवं जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव गिरिजेश कुमार उर्फ मनीष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन