Jehanabad : झाड़ी में छुपा कर रखी गयी 28 लीटर शराब बरामद

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के वभना एवं कल्पा थाना क्षेत्र के किनारी से बीती रात पुलिस ने झाड़ी में बिक्री के लिए छुपा कर रखी गयी 28 लीटर शराब को पुलिस ने बरामद की है.

विज्ञापन

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के वभना एवं कल्पा थाना क्षेत्र के किनारी से बीती रात पुलिस ने झाड़ी में बिक्री के लिए छुपा कर रखी गयी 28 लीटर शराब को पुलिस ने बरामद की है. हालांकि पुलिस की भनक पाकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर द्वारा वभना स्थित झाड़ी में छुपा कर बिक्री के लिए शराब रखा गया है. सूचना के आलोक में पुलिस ने छापेमारी की जहां पुलिस को शराब के अड्डे से बिक्री के लिए प्लास्टिक के गैलन व बोतल में छुपा कर रखे गए 22 लीटर देसी शराब पुलिस ने बरामद किया है. वहीं कल्पा थाने की पुलिस ने किनारी मुसहरी से छापेमारी कर बिक्री के लिए झाड़ी में छुपा कर रखे गए 6 लीटर शराब बरामद किया है. बरामद शराब के आधार पर पुलिस उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तस्कर की पहचान करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन