कामदेवबिगहा-अलगना नाला है अतिक्रमण का शिकार
Updated at : 18 Dec 2019 1:00 AM (IST)
विज्ञापन

जहानाबाद : नगर पर्षद क्षेत्र के अंतर्गत कल्पा-किनारी पथ कामदेवबिगहा के पास से पुलिस अधीक्षक आवास होते हुए अलगना तक जाने वाली अलगना पइन वर्षों से अतिक्रमण का शिकार है. दो दशकों से अधिक समय से नाले की सफाई नहीं की गयी है. कल्पा-किनारी पथ से डीएम आवास के सामने रेलवे लाइन तक अलगना पइन […]
विज्ञापन
जहानाबाद : नगर पर्षद क्षेत्र के अंतर्गत कल्पा-किनारी पथ कामदेवबिगहा के पास से पुलिस अधीक्षक आवास होते हुए अलगना तक जाने वाली अलगना पइन वर्षों से अतिक्रमण का शिकार है. दो दशकों से अधिक समय से नाले की सफाई नहीं की गयी है. कल्पा-किनारी पथ से डीएम आवास के सामने रेलवे लाइन तक अलगना पइन में उड़ाही न होने के कारण भराव हो गया है जिससे इलाके का पानी आसपास के खाली जमीनों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न कर रहा है.
वार्ड नंबर 5 और 7 में बड़ी आबादी जलजमाव की समस्या से त्रस्त है. वर्षों बीत गये पर समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है. स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों द्वारा नाले की उड़ाही के लिए नगर पर्षद और जिला प्रशासन से कई बार मांग रखी गयी किंतु उड़ाही और पक्कीकरण की योजना अभी अधर में है.
अतिक्रमण की शिकार है अलगना पइन : पइन पर अतिक्रमण कर लोगों ने खेत में मिला लिया है. वहीं कई जगहों पर पइन को पाट कर मवेशियों को बांधने के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है. वहीं अतिक्रमण के कारण पइन कई जगह से काफी संकरी हो गयी है. लोगों ने आवागमन में सुविधा के लिए पइन में ह्यूम पाइप डालकर कई जगह से पाट दिया है जिसके कारण नाले से जल निकासी नहीं हो पा रही है.
नाले का पक्कीकरण न होने से अतिक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है. जल निकासी न होने के कारण पानी खेतों में फैल कर स्थायी रूप से जलजमाव के रूप में समस्या को उत्पन्न कर रहा है. स्थानीय सीताराम यादव, विंदे पासवान, उमेश कुमार बताते हैं कि जलजमाव के कारण कई तरह की बीमारियां फैल रही हैं. मच्छरों का प्रकोप भी सालों भर बना रहता है.
रेलवे लाइन के नीचे जाम है अलगना पइन ; डीएम आवास के सामने गुजरने वाली रेलवे की पटरियों के नीचे बने नाले वर्षों से जाम है जिसके कारण टेनीबिगहा, मदारपुर, कामदेवबिगहा और सहवाजपुर की जल निकासी नहीं हो पा रही है. करीब 12-15 मीटर लंबे पुलिया के नीचे सालों से जमे गाद की सफाई न होने से अलगना पइन का पानी दूसरी तरफ नहीं निकल पा रहा है.
कुछ महीने पूर्व नगर पर्षद के बांस-बल्ली की सहायता से नाले की सफाई कर रेलवे लाइन के दोनों तरफ इसके मुंह को पूरी तरह खोलने का प्रयास किया गया था लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली थी. जिलाधिकारी नवीन कुमार द्वारा भी नाले का निरीक्षण कर सेक्शन पंप लगाकर इसे साफ करने का निर्देश दिया गया था लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई प्रयास नहीं हुआ है.
बोले पदाधिकारी
अलगना पइन के पक्कीकरण की योजना स्वीकृत कर विभाग को भेज दी गयी है. विभाग द्वारा शीघ्र ही इसके पक्कीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी. पइन से सटे सड़क के जीर्णोद्धार के लिए आरसीडी को जिम्मा सौंपा गया है. सड़क के निर्माण के साथ-साथ पइन का भी जीर्णोद्धार किया जायेगा.
मुकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, जहानाबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




