रोजगार के अभाव में पलायन करने को मजबूर हैं मजदूर

Updated at : 11 Sep 2019 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
रोजगार के अभाव में पलायन करने को मजबूर हैं मजदूर

जहानाबाद नगर : स्वामी सहजानंद संग्रहालय में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) का त्रैवार्षिक आमसभा का आयोजन हुआ, जिसे संबोधित करते हुए इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि बिहार में रोजगार के अभाव के कारण मजदूरों को रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है. यहां के गरीब मजदूरों को […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : स्वामी सहजानंद संग्रहालय में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) का त्रैवार्षिक आमसभा का आयोजन हुआ, जिसे संबोधित करते हुए इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि बिहार में रोजगार के अभाव के कारण मजदूरों को रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है. यहां के गरीब मजदूरों को खेती, निर्माण, मनरेगा, स्वरोजगार, घरेलू काम, छोटे-छोटे उद्योग धंधे, सेवा क्षेत्र आदि में कठिन परिश्रम कर अपना जीवनयापन करना पड़ रहा है.

निर्माण मजदूरों के कमाई का एक प्रतिशत सब्सिडी के रूप में करीब 1400 करोड़ रुपये बिहार में और करीब 40 हजार करोड़ रुपये देश भर में जमा है, परंतु निर्माण मजदूरों को विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली सहायता की प्रक्रिया को इतना जटिल बना दिया गया है कि उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने 60 लाख निर्माण मजदूरों को निबंधित करने का लक्ष्य रखा है, परंतु अब तक मात्र आठ लाख मजदूरों का ही निबंधन हुआ है. यह बहुत ही निराशाजनक है. सरकार श्रमिक संघों के अस्तित्व को ही नकार रही है.
उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को पूरे देश के मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों का जुटान नयी दिल्ली जंतर-मंतर में होगा और केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों व श्रम कानूनों को कमजोर के प्रयासों का विरोध किया जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि जिले में एंबुलेंस कर्मियों से प्रतिदिन 12 घंटे की ड्यूटी लेकर श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं.
इसके विरूद्ध जल्द ही पूरे प्रदेश में आंदोलनात्मक कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने मजदूरों से आह्वान किया कि निर्माण मजदूरों के निबंधन में दलालों की भूमिका को समाप्त कर कानूनी रूप से इसका अधिकार श्रमिक संघों को दिया जाये. आमसभा को प्रदेश महामंत्री नंदन मंडल, आशुतोष कुमार, हरिनारायण द्विवेदी, राजेश कुमार शर्मा आदि ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन