ePaper

जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से जीत में अरवल की अहम भूमिका : आरसीपी, अरवल में वातानुकूलित भवन की है जरूरत

Updated at : 07 Aug 2019 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से जीत में अरवल की अहम भूमिका : आरसीपी, अरवल में वातानुकूलित भवन की है जरूरत

अरवल : जदयू की सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन नगर भवन में किया गया, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह, कुर्था विधायक सत्यदेव सिंह, पार्टी के प्रदेश महासचिव रविंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्वेता विश्वास ने भाग लिया. इस अवसर पर नगर भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे […]

विज्ञापन

अरवल : जदयू की सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन नगर भवन में किया गया, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह, कुर्था विधायक सत्यदेव सिंह, पार्टी के प्रदेश महासचिव रविंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्वेता विश्वास ने भाग लिया.

इस अवसर पर नगर भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे संबोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि अरवल की जनता को दिल से आभारी हैं, क्योंकि जहानाबाद लोकसभा में पार्टी की जीत हुई है, वह अरवल की जनता की ही देन है. उन्होंने कहा कि पूरे लोकसभा में अरवल का लीड जो मिला वह किसी विधानसभा में नहीं मिला. कुर्था में भी हम आगे रहे, लेकिन बहुत कम मात्रा से.
कुर्था में थोड़ी और मेहनत की जरूरत है. इस दौरान उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में बूथ से लेकर जिलास्तर तक सभी को सदस्य बनाना है. हर एक बूथ पर कम-से-कम 11 से ज्यादा और प्रत्येक विधानसभा में 1700 सक्रिय सदस्य बनाना है. तभी आपके प्रिय नेता नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर फिर बैठेंगे.
जिस तरह से पूरे बिहार में लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत हुई है, उसी तरह से आने वाले विधानसभा चुनाव में भी राजग परचम लहरायेगी. पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर और प्रखंड से लेकर जिला तक के लोगों को मेहनत करनी होगी. 2020 में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. उसके लिए संगठन को इतना मजबूत करना होगा कि पार्टी अपने बूते पर विधानसभा चुनाव निकाल लेने में भी सक्षम हो.
साथ ही उन्होंने कहा कि अक्टूबर-नवंबर में विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें पता चलेगा कि किस विधानसभा में हम मजबूत हैं. आरसीपी ने कहा कि जद यू आपकी अपनी पार्टी है और पार्टी के सदस्य परिवार हैं. परिवार को विस्तारित करना है. यह सोचकर सदस्यता अभियान चलाएं, ताकि हम मजबूत हो सकें. उन्होंने कहा कि पार्टी तभी मजबूत होती है, जब उसके कार्यकर्ता खुद मजबूत रहते हैं.
इसलिए जो भी जनता की समस्या है, उसका निराकरण कराने में अहम भूमिका निभायी जायेगी. इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव रविंदर सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान को जोर-शोर से चलाना है. इस अवसर पर प्रदेश महासचिव विजय शर्मा, सदस्यता जिला प्रभारी जय प्रकाश चंद्रवंशी, धीरेंद्र कुमार, अभय पटेल, केडी सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दयानंद सिंह द्वारा की गयी.
अरवल में वातानुकूलित भवन की है जरूरत :राज्यसभा सांसद और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा कि अरवल जैसे शहर में वातानुकूलित भवन की बहुत ज्यादा जरूरत है. जल्द ही सरकार के पास वातानुकूलित भवन बनाये जाने की बात रखेंगे.
सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं
जहानाबाद नगर. संगठन का काम लोगों को पार्टी से जोड़ना है. सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं का है. ऐसे में अधिक-से-अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें, जिससे जनाधार और भी विस्तृत हो.
उक्त बातें जदयू के राज्यसभा संसदीय दल के नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहीं. स्थानीय कृष्णा गार्डेन में आयोजित पार्टी की सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में सक्रिय सदस्य पार्टी से जुड़े हैं.
पार्टी प्रभारी और कार्यकर्त्ता तन-मन से सदस्यता अभियान में जुटें, जिससे लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से हो जाये. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है. ऐसे में सभी वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ें और उन्हें सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दें.
जिलाध्यक्ष राजीव नयन उर्फ राजू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रविंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दें. साथ ही यह भी बताएं कि सरकार उनके लिए क्या-क्या कर रही है.
समीक्षा बैठक में संगठन प्रभारी चंदन कुमार सिंह, श्वेता विश्वास, पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा, सत्येंद्र गौतम, गगनभूषण, कृष्ण मुरारी, इबरार अहमद, शिववचन सिंह संन्यासी, जगदीश कुशवाहा सहित अन्य नेताओं ने भी अपनी बातें रखीं. बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के अलावे बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
करपी (अरवल). प्रखंड क्षेत्र के शांतिपुरम-परियारी बाजार में मंगलवार को जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डॉ ज्योति प्रसाद के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन जदयू के राष्ट्रीय सचिव रामचंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मानव जाति की सेवा ही सच्ची सेवा है.
गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलवाने का प्रयास डॉ ज्योति प्रसाद के द्वारा किया जा रहा है, जो प्रशंसनीय है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर है. इस मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष दयानंद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल, रामरतन कुशवाहा, नीरज कुमार, जितेंद्र कुशवाहा, टूटू शर्मा, सद्दाम हुसैन, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, सुमन सिंह, रविंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह, अवधेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
राज्यसभा सांसद का किया गया स्वागत
करपी (अरवल). जद यू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को किंजर बाजार में राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत किया. इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता झाल सिंह एवं किंजर पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू युवा के पूर्व जिलाध्यक्ष कविंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से पगड़ी, अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर अपनी लोकप्रिय नेता का पुरजोर स्वागत किया. वहीं मौके पर जद यू के प्रदेश संगठन प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने भी राज्यसभा सांसद के स्वागत में कई स्थानों पर तोरण द्वार बनवाकर श्री सिंह के स्वागत की अगुवायी की.
थाना क्षेत्र के किंजर मोड़, बारहमाइल, सोहरैया मोड़ आदि कई जगहों पर फूल-मालाओं से श्री सिंह का अभिनंदन किया गया. इस मौके पर अरवल जद यू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश यादव, किंजर जद यू पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, देवप्रकाश सिंह राणा, मुकेश कुमार मुनचुन, अमरजीत शर्मा, राजेंद्र प्रसाद सहित कई नेता स्वागत में शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन