दो बच्चों और पत्नी को छोड़ विदेशी लड़की से की शादी

Updated at : 19 Jul 2019 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
दो बच्चों और पत्नी को छोड़ विदेशी लड़की से की शादी

जहानाबाद : विदेश में नौकरी करने गये युवक ने अपनी पहली पत्नी व दो बच्चे को छोड़ विदेशी लड़की से शादी रचा ली. दरअसल मामला यह है कि हुलासगंज थाना क्षेत्र के बिहटा निवासी उमेश कुमार शर्मा उर्फ रौशन शर्मा की शादी 2013 में पाली थाना क्षेत्र के अमरपुरा निवासी सियाराम कुमार की पुत्री रंजू […]

विज्ञापन

जहानाबाद : विदेश में नौकरी करने गये युवक ने अपनी पहली पत्नी व दो बच्चे को छोड़ विदेशी लड़की से शादी रचा ली. दरअसल मामला यह है कि हुलासगंज थाना क्षेत्र के बिहटा निवासी उमेश कुमार शर्मा उर्फ रौशन शर्मा की शादी 2013 में पाली थाना क्षेत्र के अमरपुरा निवासी सियाराम कुमार की पुत्री रंजू कुमारी से हुई थी, लेकिन छह वर्ष के बाद एकाएक उनके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मच गयी.

जब उन्हें अपने पति की शादी इंडोनीशिया के मुस्लिम महिला से किये जाने की जानकारी मिली. बताया जाता है कि रंजू की शादी सत्येंद्र कुमार के पुत्र से हुई थी. कुछ दिनों तक वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक चला. दंपति से दो बच्चे भी हुए जो पांच वर्ष व तीन वर्ष के हैं.
कुछ दिनों के बाद एमबीए व होटल मैनेजमेंट की डिग्री प्राप्त कर युवक मालदीव में नौकरी की. इसके बाद अफ्रीका के रिपब्लिक ऑफ सेशेल्स में होटल मैनेजमेंट की नौकरी कर रहा था. इसी दौरान युवक की प्रेम इंडोनीशिया की मुस्लिम महिला फित्रीयानी नुजूल इस्टिकोमा से हो गयी.
इसके बाद तीन जुलाई को उन्होंने विदेशी महिला से शादी रचा ली. वैवाहिक जीवन में बढ़ते दरार पर इधर पहली पत्नी को भी शक होना शुरू हो गया. 14 जुलाई को जब नौकरी से लौटने के बाद पति अपनी पहली पत्नी के मायके जहानाबाद स्थित निजामउद्दीनपुर में पहुंचा तो उनका व्यवहार बदला-बदला सा दिखा.
जब पत्नी कुछ बात करना चाहती तो उससे दूर भाग बात को टाल जाता. पूछने पर कुछ भी संतोषजनक जवाब देने से कतराते रहा. शक की सूई और भी बढ़ने लगी. इसी दौरान किसी बात को लेकर दंपति के बीच वाद-विवाद हुआ.
जो बढ़ते-बढ़ते दोनों के बीच मारपीट भी हुई. इसके बाद इसकी जानकारी लड़की के पिता को हुई. जब परिजनों ने मामले में हस्तक्षेप किया तो लड़का ने अपनी दूसरी शादी कर लेने की बात कबूल की और पहली पत्नी से अपना रिश्ता खत्म करने की बात कही.
साथ ही युवक ने शादी का साक्ष्य भी अपने पास रखे जाने की बात बतायी. जब युवक के बैग की जांच-पड़ताल किया गया तो बैग से विदेशी महिला से तीन जुलाई को शादी करने का प्रमाण मिला. इसके बाद महिला ने नगर थाने में पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए पति को जेल भेजवा दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन