ePaper

शहर के कई मुहल्लों में जलजमाव, लोग परेशान

Updated at : 19 Jul 2019 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
शहर के कई मुहल्लों में जलजमाव, लोग परेशान

जहानाबाद : शहर में कई गली-मुहल्लों में जलजमाव के कारण लोग परेशान हैं. कई जगह सालों भर जलजमाव बना रहता है पर बरसात में यह समस्या और बढ़ जाती है. नगर पर्षद द्वारा जलजमाव से निबटने के लिए सात उड़नदस्ता टीमों का गठन किया गया है. जो अपने इलाकों में जलजमाव की जानकारी मिलते ही […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर में कई गली-मुहल्लों में जलजमाव के कारण लोग परेशान हैं. कई जगह सालों भर जलजमाव बना रहता है पर बरसात में यह समस्या और बढ़ जाती है. नगर पर्षद द्वारा जलजमाव से निबटने के लिए सात उड़नदस्ता टीमों का गठन किया गया है.

जो अपने इलाकों में जलजमाव की जानकारी मिलते ही जल निकासी के कार्य में युद्धस्तर पर जुट जाती है, फिर भी इन कवायदों के बावजूद कई मुहल्लों की गलियां गंदे पानी के जमाव के कारण आने-जाने लायक नहीं है. मुहल्लेवासी नगर पर्षद से गुहार लगा-लगा कर थक गये पर उड़नदस्ता टीमें भी इनकी तकलीफ को दूर करने नहीं पहुंचीं या ये उनके बस की बात ही नहीं है.
पूर्वी ऊंटा की गली में सालों भर जमा रहता है कीचड़
शहर का पूर्वी ऊंटा मुहल्ला सबसे बड़े मुहल्लों में एक है पर इसकी गली से होकर गुजरना किसी के लिए भी बहुत बड़ी चुनौती है क्योंकि सालों भर नाली का पानी गलियों में जमा रहता है. आने-जाने वाले घुटने भर गंदे पानी में चलने को मजबूर हैं.
पिछले चार-पांच सालों से यही नारकीय स्थिति बनी हुई है. मुहल्ले के लोगों ने सड़क जाम, धरना प्रदर्शन तक किया गया, जिसके कारण दर्जनों लोगों पर प्रशासन की ओर से मुकदमा भी दर्ज है, लेकिन फिर भी अभी तक पूर्वी ऊंटा मुहल्ले के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं.
मुरारी सिंह, व्यवसायी
मदारपुर में गिरता है आधे शहर का गंदा पानी
शहर का वार्ड नंबर 05 मदारपुर में आधे शहर का गंदा पानी गिरता है, जिससे सालों भर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है. मुहल्ले के खाली प्लॉटों में घुटने भर पानी जमा रहता है. इस कारण मुहल्लेवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है.
जलजमाव का कारण अलगना पइन का जाम होना है. फिदा हुसैन रोड में ठीक नाले के उपर नगर पर्षद द्वारा दुकानें खड़ी कर दी गयी हैं, जिसके कारण नाले की सफाई कई वर्षों से नहीं हुई है. नाला जाम होने के कारण पानी नदी की ओर न जाकर उल्टा बहते हुए मदारपुर के खाली जमीनों में भरते रहता है.
– नवीन शंकर, सामाजिक कार्यकर्ता
क्या कहते हैं पदाधिकारी
शहर के अधिकांश इलाकों, सड़कों से जलजमाव की समस्या दूर कर दी गयी है. दो-तीन मुहल्लों में जल निकासी के लिए नाली के निर्माण न होने से पानी निकलने में दिक्कतें आ रही हैं. पूर्वी ऊंटा में नाले के निर्माण का टेंडर हो गया है.
मुकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद, जहानाबाद
शहर के उत्तरी दौलतपुर मुहल्ले में पिछले कई सालों से बरसात के दिनों में नगर पर्षद की नाकामी देखने को मिलती है. आये दिन बरसात के कारण गलियों में जलजमाव लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहा है.
कुंदन कुमार, छात्र
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन