जहानाबाद में टोल प्लाजा पर गोलीबारी, दो युवक घायल, क्या है मामला?

Updated:
विज्ञापन

घायल युवकों की तस्वीर

Bihar Crime News: जहानाबाद में एनएच-22 पर जमकर बवाल हुआ. देखते ही देखते ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई, जिसमें दो युवक घायल हो गए. बारात ले जाने के दौरान यह विवाद हुआ. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: सोमवार की देर रात जहानाबाद में एनएच-22 (पटना-गया मार्ग) पर सेरथुआ के पास टोल प्लाजा पर गोलीबारी की घटना हुई. इस मामले में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवकों ने गोलीबारी का आरोप टोल प्लाजा के कर्मियों पर लगाया है. घायलों में उमराई बीघा के ग्यानी और नियाजीपुर के रोहित कुमार शामिल हैं. एक अन्य युवक मारपीट में जख्मी बताया जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घायलों ने बताया पूरा मामला

घायलों के अनुसार, सोमवार की रात उमराई बीघा से बारात मसौढ़ी जा रही थी. टोल प्लाजा पार करने के दौरान किसी बात को लेकर बारात में शामिल लोगों और टोल प्लाजा कर्मियों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद देखते ही देखते मारपीट होने लगी. इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से दो लोग घायल हो गए. आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

एएसपी मनोज पांडे ने क्या बताया?

घटना की सूचना मिलने पर रात में ही एएसपी मनोज पांडे ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायल मरीजों की स्थिति की जानकारी ली और घटना के बारे में पूछताछ की. जानकारी के मुताबिक, जिस बंदूक से फायरिंग की गई, उसे भी जब्त कर लिया गया है. एएसपी मनोज पांडे ने बताया कि दो लोग घायल हुए हैं. गोली लगने से दो लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है लेकिन मेडिकल और डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद ही फायर इंजरी के बारे में कुछ कहा जा सकता है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

(जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट)

Also Read: बंगाल चुनाव ने बिहार में बिगाड़ी ट्रेनों की सूरत, रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही खचाखच भीड़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन