जहानाबाद: सुबह घर से निकला, शाम को नहीं लौटा; अगले दिन पइन में मिला युवक का शव

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में गमगीन परिजन

जहानाबाद के शकूराबाद में घर से काम पर निकले 25 वर्षीय युवक का शव पइन में संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के पंडौल गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में काम करने के लिए घर से निकले 25 वर्षीय मनोज मांझी का शव गांव के समीप स्थित पइन में संदिग्ध अवस्था में तैरता मिला. शव मिलने की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह काम के लिए निकला था, देर शाम तक नहीं लौटा

जानकारी के अनुसार मनोज मांझी बीते दिन सुबह करीब 8 बजे रोज की तरह खेत में काम करने के लिए घर से निकला था. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए. इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन देर रात तक मनोज का कोई पता नहीं चल सका.

पइन में मिला शव

शनिवार को परिजन और ग्रामीण मनोज की तलाश करते हुए खेत की ओर पहुंचे. इसी दौरान गांव के समीप स्थित पइन में उसका शव तैरता हुआ दिखाई दिया. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया मनोज

मनोज मांझी अपने पीछे पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है. घर के अकेले कमाने वाले सदस्य की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण

घटना की सूचना मिलते ही शकूराबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मनोज की मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन