बिहार में प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम

Updated:
विज्ञापन

हॉस्टल के बाहर जुटी लोगों की भीड़

Crime News: बिहार के जहानाबाद जिले से दर्दनाक खबर है. यहां 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या कर दी गई. मामला प्राइवेट स्कूल के एक हॉस्टल से जुड़ा है. इस घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच-22 जाम कर दिया. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन

Crime News: बिहार में जहानाबाद जिले के एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में दिल दहला देने वाली घटना हुई. 5 साल के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में गला काटकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. घटना के विरोध में लोगों ने कनौदी के पास पटना-गया मुख्य मार्ग एनएच-22 को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

10 दिन पहले ही हॉस्टल में रहने आया था बच्चा

मृतक की पहचान कड़ौना थाना इलाके के बुलाकी बिगहा गांव निवासी आशू कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि बच्चा महज 10 दिन पहले ही हॉस्टल में रहने आया था. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन इलाज के लिए पीएमसीएच पटना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण उग्र हो गए और स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया.

पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी

इस दौरान देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हत्या के पीछे किसका हाथ है, अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read: पटना में दीघा से रूपसपुर तक रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक, जानिए वैकल्पिक रूट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन