पटना में दीघा से रूपसपुर तक रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक, जानिए वैकल्पिक रूट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 06 Apr 2026 9:36 AM
पटना में 2 दिन बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था (सांकेतिक तस्वीर)
Patna Traffic Changed: पटना में 7 और 8 अप्रैल को दीघा से रूपसपुर के बीच गाड़ियां नहीं चलेगी. ऐसे में पहले ही लोगों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, मोनोपोल लगाने की वजह से गाड़ियां नहीं चलेंगी.
Patna Traffic Changed: पटना के लोगों के लिए जरूरी खबर है. दीघा ओवरब्रिज से रूपसपुर आरओबी तक दो दिन गाड़ियों का आना-जाना बंद रहेगा. मोनोपोल लगाने के लिए यह ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है. लेकिन इस दौरान बदले रूट से गाड़ियां चल सकेंगी.
दीघा लॉक से खगौल लॉक तक पटना मुख्य नहर के पश्चिम किनारे पर और बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की ओर से बनाए गए रोड के पूर्वी फ्लैंक पर ओवरहेड 132 केवी संचरण परिपथ बनाने के लिए मोनोपोल ट्रांसमिशन टावर का इरेक्शन किया जा रहा है.
इन वैकल्पिक रूट का कर सकते हैं इस्तेमाल
जानकारी के मुताबिक, दीघा ओवरब्रिज से रूपसपुर आरओबी तक मंगलवार और बुधवार को सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक ट्रैफिक बंद रहेगा. मोनोपोल इरेक्शन के पहले फेज में ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान पाटलिपुत्र स्टेशन के निकास से उत्तर की ओर जाने के लिए गाड़ियां दीघा ब्रिज से आगे की ओर जायेंगे. पाटलिपुत्र स्टेशन से दक्षिण जाने के लिए दीघा ब्रिज से दानापुर कैंट से सगुना मोड़ से बेली रोड होते हुए जा सकेंगे.
इसके साथ ही दीघा आरओबी से बेली रोड जाने के लिए दानापुर कैंट सगुना मोड़ होते हुए जा सकते हैं. इस रास्ते का उपयोग दीघा आरओबी से पाटलिपुत्र जंक्शन के लिए नहीं किया जाएगा. मोनोपोल इरेक्शन के सेकंड फेज में ट्रैफिक को पाटलिपुत्र रेलवे जंक्शन के निकास से दक्षिण दिशा की ओर जाने के लिए बेली रोड से होकर जाना होगा. इस दौरान पाटलिपुत्र रेलवे जंक्शन से उत्तर दिशा की ओर जाने के लिए दीघा पुल से गाड़ियां जायेंगी.
दो दिन पूरे शहर में यातायात रहेगा धीमा
शहर में 6 और 7 अप्रैल को होने वाले रोड शो को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने सुगम यातायात के लिए विशेष तैयारी की है. आयोजकों की ओर से निर्धारित रूटों पर गाड़ियों के आने-जाने को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने डिटेल रूट चार्ट जारी किया है. आम लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर इन रूटों का उपयोग करने से बचें या वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करें.
Also Read: ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन कराएगी चारधाम की यात्रा, 16 अप्रैल से होगी शुरुआत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










