ePaper

पैरवी करने आये नाना की कोर्ट परिसर में मौत

Updated at : 13 Mar 2019 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
पैरवी करने आये नाना की कोर्ट परिसर में मौत

जहानाबाद नगर : अपने नाती का न्यायालय में पैरवी करने आये नाना की न्यायालय परिसर में ही मौत हो गयी. मृतक का नाती बीते पांच माह से दहेज हत्या मामले में मंडल कारा में बंद है. मंगलवार को न्यायालय में उसकी पेशी थी. अपने नाती को देखने के बाद नाना की हार्ट अटैक से मौत […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : अपने नाती का न्यायालय में पैरवी करने आये नाना की न्यायालय परिसर में ही मौत हो गयी. मृतक का नाती बीते पांच माह से दहेज हत्या मामले में मंडल कारा में बंद है. मंगलवार को न्यायालय में उसकी पेशी थी.

अपने नाती को देखने के बाद नाना की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. मृतक मसौढ़ी थाना क्षेत्र के निसियावां निवासी राजेश्वर बिंद था.
मंगलवार को मृतक अपने भगिना छोटे बिंद के साथ न्यायालय पहुंचा था. पेशी के लिए जब उसका नाती न्यायालय में आया तब वह अपने नाती से मिलने के बाद न्यायालय परिसर स्थित एक पेड़ के नीचे बैठा हुआ था. इसी दौरान वह बैठे-बैठे लुढ़क गया और उसकी मौत हो गयी.
लोगों ने बताया कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गयी. न्यायालय परिसर में एक व्यक्ति की मौत की खबर होते ही पूरे न्यायालय परिसर में इसकी चर्चा होने लगी. इसकी जानकारी नगर थाने को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन