जहानाबाद : सिपाही के खाते से उड़ाये 80 हजार रुपये

Updated at : 21 Feb 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
जहानाबाद : सिपाही के खाते से उड़ाये 80 हजार रुपये

जहानाबाद : पटना की स्पेशल ब्रांच में तैनात सिपाही राजेश कुमार के खाते से मंगलवार को 80 हजार रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिये, जब सिपाही के मोबाइल पर चार बार 20-20 हजार रुपये की निकासी का अलग-अलग मैसेज मिला तो देखकर वह सन्न रह गया. उक्त रकम की निकासी ठगों ने दो बार एटीएम […]

विज्ञापन

जहानाबाद : पटना की स्पेशल ब्रांच में तैनात सिपाही राजेश कुमार के खाते से मंगलवार को 80 हजार रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिये, जब सिपाही के मोबाइल पर चार बार 20-20 हजार रुपये की निकासी का अलग-अलग मैसेज मिला तो देखकर वह सन्न रह गया. उक्त रकम की निकासी ठगों ने दो बार एटीएम से निकालकर की है.

वहीं अन्य 40 हजार रुपये दो अलग-अलग लोगों के खाते में डालकर निकासी कर ली गयी. मामले की जानकारी अपने वरीय अधिकारियों को देते हुए वह तुरंत स्टेट बैंक जहानाबाद पहुंचा, जहां इसका खाता खुला था. उक्त सिपाही मसौढ़ी थाना क्षेत्र के मुरादचक बरनी का निवासी बताया जाता है, लेकिन उसने खाता जहानाबाद में ही खुलवा रखा था. जब पड़ताल करने बैंक पहुंचा तो पता चला कि मुंबई में बैठे साइबर ठगों ने उसके खाते से रुपयों की निकासी कर ली. आरक्षी ने नगर थाने में अज्ञात साइबर ठगों पर मुकदमा दर्ज कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन