विवाहिता का अधजला शव बरामद किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2018 6:23 AM
मोदनगंज : ओकरी ओपी क्षेत्र के ज्ञान बिगहा गांव से पुलिस ने एक विवाहिता का अधजला शव बरामद किया है. बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया गया है. शव की बरामदगी विवाहिता के मायके वालों की शिकायत पर की गयी. इस संबंध में मृतका के पिता भेलावर ओपी क्षेत्र के […]
मोदनगंज : ओकरी ओपी क्षेत्र के ज्ञान बिगहा गांव से पुलिस ने एक विवाहिता का अधजला शव बरामद किया है. बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया गया है. शव की बरामदगी विवाहिता के मायके वालों की शिकायत पर की गयी. इस संबंध में मृतका के पिता भेलावर ओपी क्षेत्र के रसूला निवासी महेंद्र यादव के बयान पर ओकरी ओपी में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है कि उसकी बेटी विरंज देवी (24 वर्ष) की शादी 2014 में ज्ञान बिगहा निवासी अनंजय कुमार के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही दो लाख रुपये तथा सोने की चेन की मांग की जा रही थी.
मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था. शनिवार को ज्ञान बिगहा के ग्रामीणों द्वारा उसे जानकारी दी गयी कि उसकी बेटी की हत्या कर शव को जलाया जा रहा है. जब वह ज्ञान बिगहा गांव पहुंचे तो देखा कि बधार में मिट्टी का तेल छिड़ककर उसकी बेटी को शव को जलाया जा रहा है. मौके पर जब वह परिजनों के साथ पहुंचा, तब उसकी बेटी के ससुराल पक्ष के लोग भाग गये. इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. इस मामले में मृतका के पिता के बयान पर पति समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










