जहानाबाद में दो बच्चों को बचाने गये छात्र की डूबने से गयी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मखदुमपुर (जहानाबाद) : थाना क्षेत्र के घिंघोर बिगहा गांव में शनिवार की सुबह जमुना नदी में डूब रहे दो बच्चों को बचाने में सविंदर यादव का पुत्र व नौवीं कक्षा का छात्र विपिन कुमार उर्फ कारा (16 वर्ष) डूब गया. बताया जाता है कि विपिन नदी किनारे भगवान शिव की पूजा के लिए बेलपत्र तोड़ […]
विज्ञापन
मखदुमपुर (जहानाबाद) : थाना क्षेत्र के घिंघोर बिगहा गांव में शनिवार की सुबह जमुना नदी में डूब रहे दो बच्चों को बचाने में सविंदर यादव का पुत्र व नौवीं कक्षा का छात्र विपिन कुमार उर्फ कारा (16 वर्ष) डूब गया.
बताया जाता है कि विपिन नदी किनारे भगवान शिव की पूजा के लिए बेलपत्र तोड़ रहा था, तभी नदी में गांव के मंटू कुमार और रंजन कुमार को डूबते देखा. दोनों को बचाने के लिए वह नदी में कूद गया. उसने दोनों बच्चों को तो बचा लिया, लेकिन खुद ज्यादा गहरे गड्ढे में जाने से डूब गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










