जहानाबाद में वार्ड पार्षदों का धरना जारी, ईओ हटाने और वित्तीय जांच की मांग पर अड़े

Updated:
विज्ञापन
ईओ के हटाए जाने तक जारी रहेगा आंदोलन,चौथे दिन भी जारी रहा  अनिश्चितकालीन धरना

नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना देते वार्ड पार्षद

जहानाबाद में वार्ड पार्षदों का विरोध चौथे दिन भी जारी है। वे नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को हटाने और भ्रष्टाचार की जांच की मांग कर रहे हैं। दो साल से विकास कार्य ठप होने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद में वार्ड पार्षद संघ के बैनर तले नगर परिषद कार्यालय के समक्ष रविवार को चौथे दिन भी पार्षदों का धरना जारी रहा. इस दौरान पार्षदों ने सभा कर अपनी मांगों को दोहराया और नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई.

ईओ को हटाने की मांग पर अड़े पार्षद

वार्ड पार्षद संघ के अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि जब तक संघ की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि पार्षद अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं.

भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता की जांच की मांग

Jehanabad Ward Councillor Protest के दौरान पार्षद संघ ने कार्यपालक पदाधिकारी पर भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने का आरोप लगाया. संघ ने उनके कार्यकाल में हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराने की मांग भी की है. पार्षदों का कहना है कि नगर परिषद में पारदर्शिता के साथ काम होना चाहिए.

दो साल से विकास कार्य ठप होने का लगाया आरोप

पार्षद संघ ने आरोप लगाया कि नगर परिषद जहानाबाद में पिछले करीब दो वर्षों से विकास कार्य प्रभावित हैं. शहर की सड़कों पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है. वहीं, कई इलाकों में लाइटिंग व्यवस्था खराब होने से शहर अंधेरे में डूबा रहता है.

कई पार्षदों और प्रतिनिधियों ने सभा को किया संबोधित

धरना कार्यक्रम को पार्षद संजीव कुमार बबलू, संजय कुमार गुप्ता, मंजू देवी, सोनी देवी, शीला देवी, विभा देवी, कारू चौधरी, किरण देवी, गीता देवी, शैलेश कुमार और पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद फैजान समेत कई लोगों ने संबोधित किया. सभी ने पार्षद संघ की मांगों का समर्थन किया.

राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी दिया समर्थन

नगर पार्षदों के अनिश्चितकालीन आंदोलन में अब विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होने लगे हैं. चौथे दिन राजद और कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे और भ्रष्टाचार के विरोध में नारे लगाए. नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए पार्षद संघ की मांगों का समर्थन किया.

जहानाबाद में मंदिर में चल रहा सरकारी स्कूल: भवन नहीं, फर्श पर बैठकर पढ़ने को मजबूर 52 बच्चे


विज्ञापन
Ashok Jehanabad

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन