ePaper

युवती ने अपने ही चाचा पर लगाया ये गंभीर आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 01 Jul 2018 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
युवती ने अपने ही चाचा पर लगाया ये गंभीर आरोप, प्राथमिकी दर्ज

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद शहर स्थित बड़ी मस्जिद के समीप की निवासी श्रेया केशरी नामक युवती ने अपने चाचा पर मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में युवती के बयान पर रविवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है जिसमें चाचा सुधीर केशरी समेत चार लोगों को नामजद […]

विज्ञापन

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद शहर स्थित बड़ी मस्जिद के समीप की निवासी श्रेया केशरी नामक युवती ने अपने चाचा पर मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में युवती के बयान पर रविवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है जिसमें चाचा सुधीर केशरी समेत चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

प्राथमिकी में युवती ने आरोप लगाते हुए कहा है कि 27 जून को उसके छोटे भाई को उसके चाचा सुधीर कुमार मोबाइल फोन पर गेम खेलने का लालच देकर बुलाया. खोजबीन के क्रम में जब उसे पता चला तो वह अपने भाई को बुलाने के लिए अपनी छोटी बहन को उसके घर भेजी. जिस पर चाचा ने धमकी दी, जब इसका विरोध किया गया तो चोरी का आरोप लगा उसके साथ मारपीट की गयी और गाली-गलौज करते हुए दुपट्टा खींचकर बदसलूकी की गयी. युवती का यह भी कहना है कि अभियुक्तों के द्वारा उसे धमकी दी जा रही है. कहा जा रहा है कि तुम्हारे घर के कमरे में कैमरा लगाकर वीडियो बनायेंगे और सोशल साइट पर वायरल कर देंगे. एफआइआर दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है. किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन