एनएच पर मुसीबत बने अवैध ब्रेकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2017 2:36 AM
जहानाबाद : जिले में हाइकोर्ट के निर्देश के बावजूद जहानाबाद-अरवल के मार्ग पर अवैध ब्रेकर का निर्माण कर दिया गया है. अवैध ब्रेकर के निर्माण किये जाने से उक्त पथ पर यात्रा करने वाले यात्री वाहनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. पथ पर गोडीहा, झुनाठी ,नेहालपुर, केंदुई ,सरैया, किंजर, अतौलह, इमामगंज, भदासी, […]
जहानाबाद : जिले में हाइकोर्ट के निर्देश के बावजूद जहानाबाद-अरवल के मार्ग पर अवैध ब्रेकर का निर्माण कर दिया गया है. अवैध ब्रेकर के निर्माण किये जाने से उक्त पथ पर यात्रा करने वाले यात्री वाहनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. पथ पर गोडीहा, झुनाठी ,नेहालपुर, केंदुई ,सरैया, किंजर, अतौलह, इमामगंज, भदासी, मोथा सहित कई ऐसे दर्जनों जगह है जहां पर अवैध ब्रेकर का निर्माण कर दिया गया है. अवैध ब्रेकर रहने के कारण एक तरफ वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
वहीं हाइकोर्ट के निर्देश का पालन नहीं होता दिख रहा है. एनएच पर दर्जनों जगहों पर बना अवैध ब्रेकर लोगों के लिए हमेशा समस्या बन मुंह बाये खड़ी रहती है जिससे गुजरने वाले हर आम व खास लोगों को जूझना पड़ता है. सबसे अहम बात यह है कि नियम-कानून का पालन कराने वाले रक्षक झुनाठी पिकेट के सामने ही एनएच 110 पर अवैध ब्रेकर बना दिया गया है जिससे लोग हैरत में रहते हैं. अवैध ब्रेकर की वजह से जहानाबाद से अरवल 35 किलोमीटर की दूरी तय करने में डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है .
यात्रा के दौरान कम दूरी में लोगों को ज्यादा समय व्यतीत करना पड़ता है. साथ ही तेज रफ्तार वाहन चालकों को एकाएक ब्रेक लगाने पर दुर्घटना होने की प्रबल संभावना बनी रहती है. उक्त पथ पर गोडीहा के समीप बीच सड़क पर नाली बहा दिया गया है जिससे भी लोगों को परेशानी हो रही है. अवैध ब्रेकर खास कर लग्जरी वाहन व वैसे दो पहिया वाहन जिसका चेचिस नीचा रहने पर सट जाता है तथा वाहन क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है. ऐसे में लोगों के वाहन पर अतिरिक्त भार तो पड़ता ही है साथ ही कभी-कभार वाहन का पार्ट्स भी क्षतिग्रस्त हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










