ग्रामीणों ने पकड़े गये चोरों को पीटा, बाइकें फूंकीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2017 5:16 AM

विज्ञापन

हुलासगंज : शुक्रवार की रात करीब 11 बजे हुलासगंज थाना क्षेत्र में मुरगांव में इंदल पंडित के घर में घुसे दो चोर पकड़े गये. दोनों की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, जबकि सात चोर भागने में सफल रहे. भागने के दौरान चोरों की तीन बाइकें गांव में छूट गयीं, जिनमें दो को ग्रामीणों ने […]

विज्ञापन

हुलासगंज : शुक्रवार की रात करीब 11 बजे हुलासगंज थाना क्षेत्र में मुरगांव में इंदल पंडित के घर में घुसे दो चोर पकड़े गये. दोनों की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, जबकि सात चोर भागने में सफल रहे. भागने के दौरान चोरों की तीन बाइकें गांव में छूट गयीं, जिनमें दो को ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया. पकड़े गये दोनों चोरों को ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में ग्रामीण इंदल पंडित के द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख है कि नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कोविल गांव का संटू कुमार तथा नालंदा जिले का ही आदित्य कुमार समेत नौ चोरों का गिरोह चोरी करने के लिए मुरगांव निवासी इंदल पंडित के घर में घुसा था. खटखटाहट की आवाज पर लोग जाग गये और हल्ला किया तो सात चोर भाग निकले, लेकिन उक्त दो चोरों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. ग्रामीणों ने चोरों की तीन बाइकों को भी कब्जे में ले लिया, जिसे चोर गिरोह छोड़कर भाग गया था,
जिसमें दो बाइकों को आक्रोशित लोगों ने आग के हवाले कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पकड़े गये दोनों चोरों का इलाज हुलासगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराये जाने के बाद विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है. मुरगांव गांव में पिछले तीन माह में चोरी की कई घटनाएं घटित हुई हैं.
हल्ला होने पर भाग निकले सात चोर, बाइक से आये थे चोरी करने
चोरों की दो बाइकों को ग्रामीणों ने फूंका
हुलासगंज के मुरगांव गांव में चोरी का प्रयास हुआ विफल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन