ऑटो पलटने से पांच लोग घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2017 5:16 AM

विज्ञापन

रतनी : वभना-शकुराबाद मुख्य मार्ग स्थित परसबिगहा थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव के समीप ऑटो पलटने से उस पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के नेवारी गांव के राम निवास कुमार, वंदना कुमारी, रजनी कुमारी व शकुराबाद थाना क्षेत्र के चगोड़ी गांव के नारायण तिवारी व […]

विज्ञापन

रतनी : वभना-शकुराबाद मुख्य मार्ग स्थित परसबिगहा थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव के समीप ऑटो पलटने से उस पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के नेवारी गांव के राम निवास कुमार, वंदना कुमारी, रजनी कुमारी व शकुराबाद थाना क्षेत्र के चगोड़ी गांव के नारायण तिवारी व कन्हैया कुमार शामिल हैं.

सभी घायलों काे इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त ऑटो जहानाबाद से सवारी लेकर शकुराबाद आ रहा था.सिकरिया गांव के समीप साइकिल सवार को बचाने के क्रम में ऑटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया. घटना के बाद चालक फरार हो गया. घटना की सूचना पाकर परसबिगहा थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर ऑटो को जब्त कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन