दो अक्तूबर को मोदनगंज की 13 पंचायतें हुईं ओडीएफ
जहानाबाद नगर : खुले में शौचमुक्ति के चलाये जा रहे अभियान थोड़ा ही सही, लेकिन बड़ी सफलता प्राप्त हुई है. गांधी जयंती के अवसर पर जिले के सभी पंचायतों की विशेष बैठक में पंचायत को खुले में शौच से मुक्ति तथा दहेज उन्मूलन एवं बाल विवाह प्रथा को पूर्ण समाप्त करने के लिए आयोजित बैठक […]
जहानाबाद नगर : खुले में शौचमुक्ति के चलाये जा रहे अभियान थोड़ा ही सही, लेकिन बड़ी सफलता प्राप्त हुई है. गांधी जयंती के अवसर पर जिले के सभी पंचायतों की विशेष बैठक में पंचायत को खुले में शौच से मुक्ति तथा दहेज उन्मूलन एवं बाल विवाह प्रथा को पूर्ण समाप्त करने के लिए आयोजित बैठक में मुखिया की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने शपथ ली.
इस क्रम में जिले के मोदनगंज प्रखंड के 13 वार्डों को पूर्ण रूप से ओडीएफ घोषित किया गया. प्रखंड ओडीएफ समन्वयक रवि मिश्रा ने बताया की देवरा पंचायत के नौ वार्ड, बंधुगंज का एक, गंधार का एक तथा मोदनगंज में तीन वार्डों को ओडीएफ मुक्त किया गया. रवि मिश्रा के अनुसार इन सभी वार्डों की जांच मैंने खुद की है. खुले में शौच से मुक्त गांव में देवरा पंचायत के नया गांव, पलानीपुर , शादीपुर, छोटकी मठ, गुड़ड़ीया बिगहा, अनंतपुर, देवरा,पुरुषोत्तमपुर, गंधार पंचायत के बैना, बंधुगंज पंचायत के चुनुकपुर, मंडई, मोदनगंज के जयकिशुनबिगहा, सुरदासपुर तथा थाना बिगहा शामिल है.
उप विकास आयुक्त रामरूप प्रसाद ने ओडीएफ हुए 13 वार्डों के लिए वहां के ओडीएफ अभियानों में लगे कर्मियों को धन्यवाद दिया तथा कहा कि बाकी पंचायतों में अभियान को तेज कर ओडीएफ मुक्त करें. कला जत्था के समन्वयक संतोष श्रीवास्तव ने मोदनगंज प्रखंड 13 वार्डों को ओडीएफ होने पर खुशी जाहिर की. इसके लिए श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी तथा उनके टीम को धन्यवाद दिया तथा कहा कि इस जिले में कलाकारों का भी बड़ा योगदान है जो आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










