ताजिया और सिपहर का हुआ पहलाम शिद्दत से याद किये गये हजरत इमाम हुसैन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विभिन्न मुहल्लों में आज होगा तीजा जहानाबाद नगर : असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार मुहर्रम स्थानीय कर्बला में ताजिया और सिपहर के पहलाम के साथ संपन्न हो गया. सोमवार को भी ताजिया एवं सिपहर इमामबाड़ों से उठाये गये. साथ ही अकीदतमंदों ने परंपरागत खेल का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर खिलाड़ियों ने लाठी […]
विज्ञापन
विभिन्न मुहल्लों में आज होगा तीजा
जहानाबाद नगर : असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार मुहर्रम स्थानीय कर्बला में ताजिया और सिपहर के पहलाम के साथ संपन्न हो गया. सोमवार को भी ताजिया एवं सिपहर इमामबाड़ों से उठाये गये. साथ ही अकीदतमंदों ने परंपरागत खेल का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर खिलाड़ियों ने लाठी , तलवार आदि खेलों का बेहतरीन प्रदर्शन किया. पहलाम का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा. अकीदतमंदों ने स्थानीय कर्बला पहुंच कर हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों को सलाम पेश कर उन्हें शिद्दत से याद किया. जहानाबाद में 12 मुहर्रम को तीजा का आयोजन किया जाता है. यह आयोजन विभिन्न मुहल्लों में किया जायेगा.
इस अवसर पर जिला एवं दूसरे प्रदेशों के खिलाड़ी आते हैं और अपना कर्तव्य दिखाते हैं. अच्छा प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाता है उन्हें इनाम भी दिया जाता है .वहीं शहर में विभिन्न अखाड़ों के उस्ताद और इमामबाड़ों के सरदारों को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया जाता है. बताते चलें कि जहानाबाद का तीजा दूर-दूर तक मशहूर है. इसलिए जिले के गांवों से बड़ी तादाद में लोग तीजा देखने आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










